Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»लव जिहाद: ‘मैं अच्छा इंसान हूं..तुम्हें धोखा नहीं दिया’, रियाज ने गुलशन बन फंसाया; हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
    छत्तीसगढ़

    लव जिहाद: ‘मैं अच्छा इंसान हूं..तुम्हें धोखा नहीं दिया’, रियाज ने गुलशन बन फंसाया; हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

    By September 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लव जिहाद: ‘मैं अच्छा इंसान हूं..तुम्हें धोखा नहीं दिया’, रियाज ने गुलशन बन फंसाया; हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़ ।   छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि जिस युवक के साथ वह अपना दांपत्य जीवन जी रही थी, वह दरअसल एक मुस्लिम युवक है। महिला अपनी सुरक्षा को लेकर रायगढ़ कलेक्टर से गुहार लगाने कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी। पीड़िता ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि चार साल पहले ऑनलाइन माध्यम से उसका युवक से परिचय हुआ था, जो अपना नाम गुलशन मनहस निवासी जम्मू बताता था। छह-सात महीने मोबाइल से बातचीत करते-करते उसे उससे लगाव हो गया था। 2021 में गुलशन ने सोशल मीडिया पर उससे कहा कि तुम आंध्रप्रदेश की इस जगह पर आ जाओ, वहां हम शादी कर लेंगे। तब उसने उस पर विश्वास कर लिया, क्योंकि वह उसे ठीक से जानती नहीं थी। 

    हिंदु रीति-रिवाज से की शादी 

    पीड़िता ने सोचा कि घर में वह इस बारे में बात करेगी, तब उसे इसका जवाब न ही मिलेगा। इसलिये कुछ दिन बाद पैसे इकट्ठे करके वह आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हो गई। जून 2021 में आंध्रप्रदेश के व्रदापालम नामक शहर में गुलशन उसे लेकर गया, जहां मंदिर में हिंदु रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे थे। जब पीड़िता ने गुलशन के परिवार के बारे में पूछा जाता तो हर बार वह बात को घुमा दिया करता था और गोलमोल जवाब देता था। बस इतना बोलता था कि 'मैं अच्छा इंसान हूं, मैं तुम्हें किसी रूप में धोखा नहीं दिया हूं।' इसी बीच सात दिसंबर 2022 को पीड़िता ने चेन्नई अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने गुरदीप रखा।

    मुर्गा काटते देख हुआ यकीन

    गुरदीप जब चार महीने के आसपास हुआ तब गुलशन ने उसे चलो तुम्हें अपना घर दिखाता हूं कहकर जम्मू कश्मीर लेकर गया। पीड़िता के अनुसार वह पहली बार गई थी। चूंकि कश्मीर के दूसरे छोर पूर्वांचल त्रिपुरा की वह रहने वाली है। इस दौरान गुलशन ने उसे बताया कि इस गांव का नाम कांदी है। गुलशन के घर से जाने के बाद उनके घर में लोगों का उनका चाल चलन, रहन-सहन उनकी धार्मिकता को देखकर पीड़िता को शक हुआ कि ये हिंदू नही हैं। उसे शंका होने के बाद वह उसके साथ रह रही थी। इसी बीच एक दिन मुर्गा काटने के दौरान उसका तरीका देखकर पीड़िता को लगा कि यह वास्तव में मुस्लिम हैं, तब भी वह शांत थी क्योंकि पूरा सच जो भी उसके साथ धोखा हुआ है या अन्य हिंदू लड़कियों के साथ धोखा हुआ है। 

    आसपास के मुस्लिमों से की पूछताछ 

    वह शांति के साथ बिना कुछ किसी से कहे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने लगी थी। जब भी गुलशन घर में नहीं रहता था, तब पीड़िता आसपास घूमकर गुलशन के बारे में पूछताछ करती थी। इस बीच जब भी वह किसी मुस्लिम के घर में जाती थी, तब वो लोग हमेशा ही गुलशन पक्ष लेते थे और उसकी प्रशंसा करते थे। इसके बाद पीड़िता को लगा कि इस्लाम को मानने वालों से पूछकर या फिर उनसे मिलकर उसे गुलशन के बारे में हिंदू होने या न होने के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पायेगी। 

    हिंदू परिवारों से गुलशन के बारे में पूछा

    इसके बाद उसने धीरे-धीरे आसपास में हिंदू परिवारों से गुलशन के बारे में जानकारी लेने का प्रयास में जुटी, तब उसे जानकारी हुई कि गुलशन का वास्तवितक नाम जो कि उसने उसने बताया था गुलशन मनहस यह उसका असली नाम नहीं है। गुलशन का असली नाम रियाज अहमद पुत्र अहमद दीन जो मुस्लिम है। जैसे ही पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई उसने गुलशन को उसके परिवार के अन्य लोगों के सामने यह कहा कि तुम मुस्लिम हो झूठ बोलकर कि विवाह क्यों किया।

    मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का बनाया दबाव

    इसके बाद गुलशन, उसके परिजन, आसपास के कुछ मुस्लि परिजनों के अलावा आसपास के मुस्लिम और दो-तीन मौलवी थे, उन्होंने मुझे मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के लिये कहा गया। इस दौरान पीड़िता के न कहने पर उससे मारपीट तक की जाने लगी और दबाव बनाया गया। पीड़िता ने बताया कि उससे कहा गया, 'इस्लाम अपना लो नहीं तो जीते जी तुम्हें मार दूंगा, तुम्हारे बच्चे की जान ले लूंगा और तुम जीवन भर इसी कैद में सड़ोगी।' जब पीड़िता ने उनकी बात नहीं मानी, तब उसका खाना-पानी बंद कर दिया गया।

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि जब उसे कोई सहायता नहीं मिल रही थी तो उसने अपने बच्चे को लेकर कई बार वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नही हों पा रही थी। अंततः एक दिन जब उसके पास 265 रुपये थे, तब गुलशन के घर से कुछ कपड़े लेकर निकल गई और वहां से भागकर एक दिल्ली और फिर बार राजस्थान गई, लेकिन इस दौरान गुलशन मोबाइल की लोकेशन पता करके उससे बात कर बच्चे के बारे में ब्लैकमेल कर उसका पता लगा लेता था। इस बीच लगभग पांच महीने तक उसका और उसके बच्चे का घर से निकलना बंदा करा दिया गया। किसी तरह समय मिलने पर वह छत्तीसगढ़ राज्य के पहुंची है। यहां व सरिया थाना क्षेत्र के भिखमपुरा गांव पहुंची और कुछ दिन वहां रुकने के बाद रायगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचकर गुलशन उर्फ रियाज अहमद पुत्र अहमद दीन के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026

    सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….

    June 18, 2026

    सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…..

    June 18, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि…..

    June 18, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी, कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा ब्लैक-लिस्ट करने के दिए निर्देश….

    June 18, 2026

    कस्तूरबा गांधी विद्यालय झिरमिटी में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ संपन्न, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया छात्राओं का स्वागत….

    June 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026

    सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….

    June 18, 2026

    सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…..

    June 18, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि…..

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.