Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»एक पूजा खेडकर के चक्‍कर में कई परीक्षाओं के बदल गए नियम
    राज्य

    एक पूजा खेडकर के चक्‍कर में कई परीक्षाओं के बदल गए नियम

    By September 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एक पूजा खेडकर के चक्‍कर में कई परीक्षाओं के बदल गए नियम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। पूर्व ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर विवाद सामने आने के बाद कई सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। केंद्र सरकार ने 28 अगस्‍त को संघ लोक सेवा आयोग की सभी भर्ती परीक्षाओं के आवेदन के दौरान आधार आधारित वेरिफ‍िकेशन अनिवार्य कर दिया। अब यूपीएससी की किसी भी परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराते समय अभ्‍यर्थियों को सबसे पहले अपना आधार वेरिफ‍िकेशन कराना होगा। इस दौरान भर्ती के अलग अलग चरणों में भी आधार सत्‍यापन कराना जरूरी है। ऐसा माना जा रहा है कि पूजा खेडकर का मामला सामने आने के बाद भव‍िष्‍य में ऐसे फर्जीवाड़ों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।केंद्र सरकार ने अभी 12 सितंबर को कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के लिए आधार वेरिफ‍िकेशन अनिवार्य कर दिया। इसके तहत एसएससी की किसी भी परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन करने के साथ साथ भर्ती के हर चरण में आधार वेरिफ‍िकेशन अनिवार्य होगा। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया कि एसएससी को वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ पोर्टल पर पंजीकरण के समय और आयोग की परीक्षा/भर्ती परीक्षण के विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों की पहचान के लिए आधार वेरिफ‍िकेशन की अनुमति दी जाती है।
    राजस्‍थान लोक सेवा आयोग ने भी अपनी भर्ती परीक्षाओं में फर्जी अभ्‍यर्थियों व डमी कैंडिडेटस आदि फर्जीवाडे से बचने के लिए आधार वेरिफ‍िकेशन अनिवार्य कर दिया है। आयोग अब भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आधार कार्ड के माध्‍यम से अभ्‍यर्थियों का बायोमैट्रिक सत्‍यापन की अनुमति मिल गई है। आयोग का मानना है कि अभ्‍यर्थियों का आधार वेरिफ‍िकेशन अनिवार्य होने से नकल की घटनाओं के अलावा फर्जीवाडा भी रूकेगा। अब अभ्‍यर्थियों की पहचान पुख्‍ता करने के लिए लिखित परीक्षा के अलावा काउंसिलिंग और इंटरव्‍यू में भी आधार वेरिफ‍िकेशन होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने भी अपनी सभी परीक्षाओं के लिए उम्‍मीदवारों का आधार वेरिफ‍िकेशन अनिवार्य कर दिया है। अगस्‍त महीने में रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एक नोटिस जारी करके इसकी सूचना दी गई, जिसमें बताया गया है कि किसी पद के लिए अप्‍लाई करने वाले उम्‍मीदवारों को आवदेन करते समय अपनी पहचान आधार वेरिफ‍िकेशन के माध्‍यम से प्रमाणित करना होगा, हालांकि प्राइवेसी इश्‍यू को ध्‍यान में रखते हुए यह भी कहा है कि रेलवे बोर्ड आपके आधार विवरण को किसी तीसरी पार्टी के साथ न तो साझा करेगी और नहीं किसी को देगी। यह सिर्फ अभ्‍यर्थी के पहचान के सत्‍यापन तक सीमित रखी जाएगी। बता दें कि आरआरबी की अभी भर्तियां चल रही हैं और इसके लिए आवेदन प्रारंभ हैं।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026

    सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….

    June 18, 2026

    सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…..

    June 18, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि…..

    June 18, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी, कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा ब्लैक-लिस्ट करने के दिए निर्देश….

    June 18, 2026

    कस्तूरबा गांधी विद्यालय झिरमिटी में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ संपन्न, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया छात्राओं का स्वागत….

    June 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026

    सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….

    June 18, 2026

    सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…..

    June 18, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि…..

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.