Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»दानिश कनेरिया ने किया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जवाबी हमला, कहा ‘मोहल्ला टीम भी इससे बेहतर’
    खेल

    दानिश कनेरिया ने किया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जवाबी हमला, कहा ‘मोहल्ला टीम भी इससे बेहतर’

    By September 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दानिश कनेरिया ने किया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जवाबी हमला, कहा ‘मोहल्ला टीम भी इससे बेहतर’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पाकिस्तानी टीम की तीखी आलोचना की है. हाल ही में बांग्लादेश से घरेलू टेस्ट सीरीज में अपनी फजीहत कराने के बाद बाबर सेना की जगहंसाई हो रही है. फॉर्मेट चाहे कोई भी हो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का हाल इन दिनों बेहाल है. बड़ी-बड़ी डींगे हांकने वाली इस टीम के पूर्व क्रिकेटर ने ही उन्हें आईना दिखाया है. यह पाकिस्तान की बांग्लादेश से पहली टेस्ट सीरीज हार थी और कनेरिया ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए यहां तक ​​कह दिया कि मोहल्ले की टीम भी उनसे बेहतर खेल सकती है. दो मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. जबकि, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 6 विकेट रहते 185 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया, जो कि पाकिस्तानी धरती पर मेहमान टीम द्वारा किया गया तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है. इस हार ने बाबर आजम की कप्तानी में टीम के भविष्य को लेकर कई सवाल उठाए.

    मोहल्ले की टीम से भी कमजोर
    दानिश कनेरिया ने पाकिस्तानी टीम की खूब आलोचना की. दानिश कनेरिया ने कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्तर इतना नीचे है कि मोहल्ले की टीम भी उनसे बेहतर है और उनके इस हाल की जिम्मेदार PCBहै. टीम के इस तरह के खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें ही दोषी ठहराया जाना चाहिए. कप्तान और PCB चेयरमैन की कुर्सी का फेरबदल निराशाजनक है. उन्होंने नेतृत्व और मैदान पर प्रदर्शन के बीच के अंतर को उजागर किया.'

    बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल
    दानिश कनेरिया ने यह भी कहा कि PCB का पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की जगह बाबर आजम को कमान देना एक गलत फैसला है. सरफराज ने 2017 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को जीत दिलाई थी और वह सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. कनेरिया ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि सरफराज अहमद की अच्छी कप्तानी के बावजूद बाबर आजम को नेतृत्व की जिम्मेदारी क्यों दी गई. वर्तमान में पाकिस्तान टीम में कप्तान बनने लायक कोई नहीं है. कप्तान वह होता है जो दबाव अपने कंधों पर लेता है और अपने प्रदर्शन से टीम को आगे ले जाता है, जो बाबर और शान मसूद दोनों ही करने में विफल रहे हैं.' इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पाकिस्तान और उसके चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के बीच तुलना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारतीय खिलाड़ियों ने आवश्यकता पड़ने पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और एक विश्व स्तरीय टीम तैयार की है.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.