Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»नेतन्याहू की कसम- हिजबुल्ला पर करते रहेंगे हमले जब तक… अमेरिका ने भी इजरायल को भेजी मोटी मदद…
    विदेश

    नेतन्याहू की कसम- हिजबुल्ला पर करते रहेंगे हमले जब तक… अमेरिका ने भी इजरायल को भेजी मोटी मदद…

    By September 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेतन्याहू की कसम- हिजबुल्ला पर करते रहेंगे हमले जब तक… अमेरिका ने भी इजरायल को भेजी मोटी मदद…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास की तरह हिजबुल्लाह को भी मिटाने की कसम खाई।

    नेतन्याहू ने ऐलान किया कि जब तक कि आतंकी सीमा पार से हम पर रॉकेट दागना बंद नहीं कर देते, इजरायल पूरी ताकत से हमला करते रहेंगे। नेतन्याहू की अब लेबनान के लिए खाई कसम ने अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों द्वारा की गई युद्धविराम पेशकश की उम्मीद को धूमिल कर दिया है।

    अमेरिका भले ही इजरायल को युद्धविराम के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन, बैकडोर से उसे हथियार और मिसाइलों के लिए मोटे पैकेज भी दे रहा है।

    यह पहली बार नहीं है, गाजा युद्ध के दौरान भी निर्दोषों के भीषण नरसंहार के आरोपों के बावजूद अमेरिका ने इजरायल को मदद करना जारी रखा।

    गुरुवार को इजरायली सेना ने लेबनान में नया हमला किया। इस अटैक में हिजबुल्लाह का एक और सीनियर कमाडंर मारा गया।

    काउंटर अटैक में लेबनान की तरफ से भी इजरायल पर दर्जनों रॉकेट दागे गए। इस भीषण संग्राम का असर यह हुआ है कि इजरायल और लेबनान के सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों ने जान बचाकर भागना शुरू कर दिया है। वे सुरक्षित जगह के लिए विस्थापित हो रहे हैं।

    नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह को भी मिटाने की कसम खाई

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं की वार्षिक सभा भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे नेतन्याहू ने ऐलान किया कि जब तक हिजबुल्लाह हम पर हमले नहीं रोकता है, हम उस पर पूरी ताकत से हमला करते रहेंगे।

    नेतन्याहू ने यह बात तब की है जब अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारी मध्य पूर्व में शुरू हुए इस नए संघर्ष को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

    अमेरिकी अधिकारियों ने इजरायल को युद्ध न करने की सलाह दी है। सलाह दी कि कूटनीति के जरिए इस युद्ध को टाला जा सकता है।

    बैकडोर से इजरायल को मदद भी कर रहा अमेरिका

    एक तरफ अमेरिका यूरोपीय देशों के साथ मिलकर इजरायल को युद्धविराम रोकने का आग्रह कर रहा है। दूसरी तरफ इजरायल को मिसाइल और हथियारों के लिए मोटा आर्थिक पैकेज भी दे रहा है।

    इजरायली रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इजरायल को अपने चल रहे सैन्य प्रयासों का समर्थन करने तथा क्षेत्र में गुणात्मक सैन्य बढ़त बनाए रखने के लिए अमेरिका से 8.7 बिलियन डॉलर का सहायता पैकेज मिला है।

    बता दें कि गाजा युद्ध के दौरान भी अमेरिका ने इजरायल को आर्थिक मदद करना जारी रखा था। इजरायली सेना पर गाजा में भीषण नरसंहार और निर्दोषों के कत्ल के आरोप लगे, बावजूद इसके अमेरिका सामने से इजरायल को युद्धविराम के लिए मनाने की कोशिश करता भी दिखा और दूसरी तरफ उसने इजरायल को मदद करना भी जारी रखा।

    अमेरिकी मदद कहां होगी यूज

    पैकेज में आवश्यक युद्धकालीन खरीद के लिए 3.5 बिलियन डॉलर शामिल हैं। बाकी 5.2 बिलियन डॉलर वायु रक्षा प्रणालियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

    जिनमें आयरन डोम एंटी-मिसाइल सिस्टम, डेविड्स स्लिंग और एक उन्नत लेजर प्रणाली शामिल हैं। बता दें कि इजरायल वर्तमान में दो मोर्चों पर लड़ रहा है, गाजा में हमास के खिलाफ और लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ।

    इजरायली रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह मदद इजरायल और अमेरिका के बीच “मजबूत और स्थायी रणनीतिक साझेदारी और इजरायल की सुरक्षा के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता” को और मजबूत करता है।

    गौरतलब है कि इजराइल की सेना ने दावा किया कि उसने बेरूत के उपनगरीय क्षेत्र में एक अपार्टमेंट इमारत पर हवाई हमला करके हिजबुल्ला के ड्रोन कमांडर को मार गिराया।

    हिजबुल्लाह ने इजरायल के इस दावे पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की कि कमांडर मोहम्मद हुसैन सुरूर की मौत हो गई है।

    The post नेतन्याहू की कसम- हिजबुल्ला पर करते रहेंगे हमले जब तक… अमेरिका ने भी इजरायल को भेजी मोटी मदद… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.