Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»दिल दहलाने वाला हादसा, 4 दिव्यांग बेटियों समेत पिता ने की आत्महत्या
    राज्य

    दिल दहलाने वाला हादसा, 4 दिव्यांग बेटियों समेत पिता ने की आत्महत्या

    By September 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल दहलाने वाला हादसा, 4 दिव्यांग बेटियों समेत पिता ने की आत्महत्या
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली के वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. मृतकों में परिवार का मुखिया और उसकी चार बेटियां शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 10:18 बजे पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला. फिलहाल, दिल्ली पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में रहने वाले शख्स ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जानकारी मिली है कि जहर खाकर जान देने वाली चारों बेटियां दिव्यांग थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थी. बेटियों के दिव्यांग होने की वजह से उसके पिता काफी परेशान रहते थे. चारों बेटियों की मां की पहले ही मौत हो चुकी है.

    घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं
    पुलिस के मुताबिक, पूरा परिवार किराए के मकान में रहता था. मृतकों की पहचान 50 साल के हीरा लाल, 18 साल की नीतू, 15 साल की निशि, 10 साल की नीरू और 8 साल की निधि के रूप में हुई है. हीरा लाल की पत्नी की कैंसर से पहले ही मौत हो चुकी है. पुलिस के मुताबिक, हीरा लाल पेश से कारपेंटर था. फिलहाल, पुलिस को घटनास्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. दिल्ली वसंत कुंज पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हीरा लाल 24 सितंबर को घर के अंदर गया था, जिसके बाद वो बाहर नहीं दिखा. पुलिस को घटनास्थल से जहर की पुड़िया बरामद हुई है.

    तीन से चार दिन पहले सुसाइड की आशंका
    पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर के बाद हीरा लाल और उनकी बेटियों को किसी ने बाहर नहीं देखा. शुक्रवार को जब उनके घर से बदबू आई, तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजाा तोड़ा. अंदर कमरों में हीरा लाल और उसकी बेटियों की लाश पड़ी थी. आशंका जताई जा रही है कि तीन से चार दिन पहले हीरा लाल ने अपनी बेटियों के साथ जहर खाकर जान दी है.
     

    Related Posts

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 19, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा….

    June 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.