Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»फ्रांस की सफरन भारत में लगाएगी इलेक्ट्रोनिक यूनिट, डिफेन्स सेक्टर को मिलेगा बूस्ट…
    विदेश

    फ्रांस की सफरन भारत में लगाएगी इलेक्ट्रोनिक यूनिट, डिफेन्स सेक्टर को मिलेगा बूस्ट…

    By October 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फ्रांस की सफरन भारत में लगाएगी इलेक्ट्रोनिक यूनिट, डिफेन्स सेक्टर को मिलेगा बूस्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फ्रांसीसी रक्षा समूह सफरान ग्रुप भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रोनिक यूनिट स्थापित करने के लिए उत्सुक है।

    भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फ्रांस में हुई मीटिंग में ग्रुप ने यह इच्छा जताई कि वह फ्रांस के बाहर अपनी पहली यूनिट भारत में लगाने के लिए उत्सुक है।

    मामले के जानकारी लोगों ने बताया कि यह बातचीत इस बात को दर्शाती है कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध किस हद तक मजबूत हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक डोभाल और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के राजनयिक सलाहकार इमेनुएल बोने और उनके मुख्य सलाहकार फैबियन मैंडन के बीच दो दिवसीय रणनीतिक वार्ता के दौरान, इस मुद्दे पर चर्चा हुई और फ्रांस ने इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई।

    बातचीत के दौरान सफरान ग्रुप की तरफ से सैन्य प्लेटफार्मों के लिए आवश्यक सेंसर और महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोनिक्स भागों के निर्माण के लिए एक यूनिट स्थापित करने की योजना को सामने रखा। हालांकि एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक कंपनी यह यूनिट कहां पर लगाएगी इसका निर्णय नहीं लिया गया है।

    इससे पहले, फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी डसॉल्ट एविएशन एसे ने राफेल लड़ाकू विमानों और नागरिक विमानों को संभालने और मरम्मत करने के लिए उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट के पास अपना एक केंद्र बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया है।

    भारत और फ्रांस की बढ़ती रणनीतिक दोस्ती के कारण फ्रांस ने ड्रोन और आर्म्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी में भारत का समर्थन करने का फैसला लिया है और वह भारत के साथ मानव रहित उप-सतह, सतह और हवाई प्रणाली और पनडुब्बियों के लिए पानी के नीचे चलने वाले ड्रोन्स का विकास करने का निर्णय भी लिया है।

    एचटी की रिपोर्ट के अनुसार,डोभाल और बोने की मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा से लेकर अंतरिक्ष में सैन्य अनुप्रयोगों तक, सैन्य उपग्रहों के संयुक्त प्रक्षेपण और हैमर मिसाइल जैसे स्टैंड-ऑफ हथियारों के सह-विकास और निर्माण सहित संवेदनशील सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की।

    हालाँकि, डोभाल की फ्रांस यात्रा का मुख्य आकर्षण मैक्रोन के साथ उनकी एक घंटे की बैठक थी जिसमें यूक्रेन युद्ध और लेबनान पर इज़राइल के युद्ध पर चर्चा का केंद्र बिंदु था। जहां एनएसए डोभाल ने यूक्रेन युद्ध पर अपनी बात रखी।

    वहीं फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोएल बैरोट ने बेरूत से लौटने के कुछ घंटों बाद पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपनी बात रखी।

    उनका कहना यह था कि संघर्षग्रस्त देश में एक उदारवादी सरकार का समर्थन करने की कोशिश करते हुए हिजबुल्लाह को सैन्य रूप से कमजोर करने के लिए इजराइल संभवतः लेबनान में अपना जमीनी अभियान जारी रखेगा।

    The post फ्रांस की सफरन भारत में लगाएगी इलेक्ट्रोनिक यूनिट, डिफेन्स सेक्टर को मिलेगा बूस्ट… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.