Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»Women’s T20 World Cup 2024: भारत को न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी हार
    खेल

    Women’s T20 World Cup 2024: भारत को न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी हार

    By October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Women’s T20 World Cup 2024: भारत को न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी हार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Women's T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। पहले ही मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। न्यूजीलैंड महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 160 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम टारगेट का पीछा करते हुए पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 102 रनों पर सिमट गई। इस मैच में एक ऐसी घटना हुई, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। 

    अंपायर के फैसले ने बढ़ाया विवाद
    भारतीय टीम के लिए 14वां ओवर दीप्ति शर्मा ने किया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर रन लेने के प्रयास में न्यूजीलैंड की अमेलिया केर रन आउट हो गईं, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। दरअसल,  14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अमेलिया ने लॉन्ग-ऑफ पर शॉट खेला और 1 रन लेकर नॉनस्ट्राइक पर आ गईं। इसके बाद अंपायर ने बॉलर दीप्ति शर्मा को उनकी कैप दे दी। लेकिन गेंद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों में थी और उन्होंने उसे गेंदबाज की तरफ नहीं फेंका था। इससे न्यूजीलैंड की प्लेयर्स सोफी डिवाइन और अमेलिया केर रन लेने के लिए दौड़ पड़ीं। जब न्यूजीलैंड की प्लेयर्स को हरमनप्रीत ने रन भागते देखे, तो उन्होंने गेंद विकेटकीपर ऋचा घोष की तरफ फेंकी और ऋचा ने बिना कोई गलती किए अमेलिया केर को रन आउट कर दिया। अमेलिया खुद को रन आउट मानकर पवेलियन की तरफ लौटने लगी थीं, लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया। इसके बाद अंपायर ने बताया है कि वह ओवर पूरा होने का संकेत पहले ही दे चुकी थीं। इसी वजह से इसे डेड बॉल माना गया और अमेलिया केर रन आउट होने के बाद OUT नहीं हुईं। अंपायर और भारतीय कप्तान हमनप्रीत कौर के बीच इसको लेकर काफी देर तक बहस भी चली। पर नतीजा भारत के पक्ष में नहीं आया।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..

    November 4, 2026

    जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…..

    November 4, 2026

    लक्ष्य निर्धारित कर प्लानिंग और तैयारी करें, सफलता मिलेगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    November 4, 2026

    नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी…..

    November 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.