Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»23 अक्टूबर से दिल्ली में शुरू होगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, राहुल के साथ होगी प्रियंका
    राज्य

    23 अक्टूबर से दिल्ली में शुरू होगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, राहुल के साथ होगी प्रियंका

    By October 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    23 अक्टूबर से दिल्ली में शुरू होगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, राहुल के साथ होगी प्रियंका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद अब कांग्रेस का फोकस दिल्ली की ओर हो गया है. दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस 23 अक्टूबर से दिल्ली कांग्रेस की न्याय यात्रा निकालेगी जिसमें राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे. इसके साथ-साथ पार्टी ने यह भी फैसला किया है कि वो दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

    दिवाली के कारण दूसरे चरण में एक हफ्ते का ब्रेक
    जानकारी के मुताबिक, त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चार चरणों में न्याय यात्रा निकाली जाएगी. पहले चरण की यात्रा 23 से 28 अक्टूबर के बीच शुरू होगी. इसके बाद दिवाली के त्योहार को देखते हुए करीब एक हफ्ते का गैप दिया गया है. क्यों इस समय लोग अपने-अपने त्योहारों में व्यस्त रहेंगे. दूसरे चरण की यात्रा 4 नवंबर से शुरू होगी जो कि 10 नवंबर तक चलेगी. 12 से 18 नवंबर को तीसरे चरण और 20 से 28 नवंबर तक चौथे चरण की यात्रा निकलेगी.

    न्याय यात्रा में बीजेपी सांसदों की असफलता का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस
    न्याय यात्रा के दौरान पार्टी दिल्ली में बीजेपी के तीन बार से जीत रहे सांसदों की असफलता के बारे में बताएगी और उसे मुद्दा बनाएगी. कांग्रेस पार्टी जनता को शीला दीक्षित सरकार के शासन काल को याद दिलाते हुए मोदी सरकार, एलजी और आम आदमी पार्टी के झगड़े पर भी हमलावर भी होगी. इसके साथ-साथ यात्रा में लोगों से केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी पर शराब नीति, भ्रष्टाचार, विकास विरोधी के आरोपों को जोर-शोर से उठाएगी और आप की मौजूदा सरकार को झुनझुना सरकार बताया जाएगा. यात्रा के साथ कांग्रेस पार्टी की ओर से आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोलने के लिए कई और मुद्दों पर एक दर्जन एग्जिबिशन लगाएगी और केस स्टडी भी जनता के सामने रखेगी.

    दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और AAP के रास्ते होंगे अलग
    हालांकि, पार्टी ने साफ किया है कि केंद्र में केजरीवाल इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी. कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि दिल्ली चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान ने फैसला लिया है कि पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर राजधानी में कांग्रेस पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी. यहां तक आम आदमी पार्टी के साथ भी कोई गठबंधन नहीं होगा.

    जनता का समर्थन जरूरी, तभी वापस लौटेंगे
    मौजूदा समय में दिल्ली की सियासी फिजा बदली हुई है. हाल ही में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद आतिशी को दिल्ली की कमान सौंपी गई है. मुख्यमंत्री का पद छोड़ते हुए केजरीवाल ने कहा था कि अब जनता जब उन्हें फिर से चुनकर भेजेगी तभी वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे. वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया के पास भी कोई मंत्री पद नहीं है.

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से लेखिका पूजा अग्रवाल की पुस्तक का किया विमोचन…..

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से कृषि मंत्री नेताम ने की भेंट….

    June 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.