Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»गांजा तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी, गिरफ्तार करने के बाद थाने से पेट्रोलिंग टीम बुलाई
    छत्तीसगढ़

    गांजा तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी, गिरफ्तार करने के बाद थाने से पेट्रोलिंग टीम बुलाई

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गांजा तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी, गिरफ्तार करने के बाद थाने से पेट्रोलिंग टीम बुलाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में गांजा की शिकायत पर तत्कालीन टीआई को निलंबित कर दिया गया था। इसके बावजूद मोहन नगर थाना क्षेत्र में गांजा सप्लाई की शिकायतें मिल रही थीं। एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर दो आईपीएस अफसरों ने मिलकर घटना स्थल तितुरडीह में दबिश दी। वहां महिला आरोपी सुमन बारले, रामबाई बारले और शैलेंद्र पांडे और दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) 27(ए) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

    तीन महिलाओं के साथ एक लाख रुपए का गांजा जब्त

    एसपी जितेंद्र शुक्ला को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। उन्होंने सीएसपी चिराग जैन और आईपीएस राहुल बंसल को गोपनीयता बरतते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दोनों ने आरोपी सुमन बारले और पति शैलेंद्र पांडे को तितुरडीह नयापारा मेश्राम भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

    दोनों से पूछताछ के दौरान सिंधिया नगर से दो नाबालिगों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत का 16 किलो 782 ग्राम गांजा और 68 हजार 200 रुपए नकद जब्त किए गए। इसके बाद मौके से गांजा तस्करी में प्रयुक्त बाइक और स्कूटर भी जब्त किया गया।

    एसपी मौके पर पहुंचे

    सीएसपी चिराग जैन ने एसपी जितेंद्र शुक्ला को सूचना दी। मौके पर बोरियों में 16 किलो गांजा मिला। एसपी तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मोहन नगर थाना प्रभारी पारस ठाकुर को कार्रवाई के लिए सूचना दी गई। प्रभारी अपनी पेट्रोलिंग टीम के साथ पहुंचे और निरीक्षक विजय यादव की मदद से मामले में कार्रवाई की।

    क्राइम ब्रांच और थाने की पेट्रोलिंग को नहीं लगी भनक

    महिला लंबे समय से गांजा तस्करी कर रही थी। मोहन नगर पेट्रोलिंग और दुर्ग क्षेत्र की क्राइम ब्रांच टीम को भनक तक नहीं लगी। उनके सूचना तंत्र पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि महिला ने कई पुलिसकर्मियों के नाम बताए हैं। थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि तितुरडीह में अवैध रूप से शराब बेचने वालों की सूचना मिली थी। टीम के साथ मौके पर दबिश दी। आरोपी रामबाई बार्ले, दीपाली बार्ले, तितुरडीह निवासी के कब्जे से 27 क्वार्टर शराब के साथ 30,940 रुपए नगद जब्त किया गया। एएसपी सिटी दुर्ग अभिषेक कुमार झा ने बताया कि सूचना पर सीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 16 किलो गांजा जब्त किया गया। साथ ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में किसकी संलिप्तता हो सकती है, इसकी जांच की जा रही है। नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    News Desk

    Related Posts

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    September 20, 2026

    भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….

    September 20, 2026

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट….

    September 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    September 20, 2026

    भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….

    September 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.