Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महतारी वंदन योजना घोटाला: सनी लियोनी जांच के लिए तैयार, 15 हजार आवेदन निरस्त, 500 महिलाओं से होगी रिकवरी
    छत्तीसगढ़

    महतारी वंदन योजना घोटाला: सनी लियोनी जांच के लिए तैयार, 15 हजार आवेदन निरस्त, 500 महिलाओं से होगी रिकवरी

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महतारी वंदन योजना घोटाला: सनी लियोनी जांच के लिए तैयार, 15 हजार आवेदन निरस्त, 500 महिलाओं से होगी रिकवरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: महतारी वंदन योजना में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग और सतर्क हो गया है। अब तक 15 हजार से अधिक अपात्र हितग्राहियों का चयन कर उन्हें महतारी वंदन योजना से बाहर कर दिया गया है। अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ लेने वाले करीब पांच हजार लोगों की राशि रोकी गई है। साथ ही 500 से अधिक हितग्राहियों से वसूली भी की जा रही है। 

    महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाले 21 हजार से अधिक हितग्राहियों की मौत हो चुकी है। सर्वे के दौरान जब यह जानकारी सामने आई तो उनके खाते ब्लॉक कर दिए गए। इसके अलावा अन्य संदिग्ध खातों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग समय-समय पर मैदानी स्तर पर सत्यापन का काम करता है। आवेदकों से लिया गया शपथ पत्र: आवेदन जमा करते समय आवेदकों से शपथ पत्र लिया गया था। उसके आधार पर अपात्रों से वसूली की जा रही है। 

    अधिकारियों का कहना है कि कुछ जिलों में पुरुषों ने भी आवेदन किया था, जिन्हें जांच के दौरान ही निरस्त कर दिया गया। सरकारी नौकरी करने वालों के परिजनों ने भी आवेदन किया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। कुछ लोगों ने महिलाओं के नाम से आवेदन किया था। कुछ आवेदक दो जगह से आवेदन कर योजना का लाभ ले रहे थे, जिनसे वसूली की जा रही है। आपको बता दें कि बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्र तालुर केसनी में सनी लियोन के नाम से बनाए गए खाते में महतारी वंदन योजना में मिलने वाली एक हजार रुपए की राशि ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ है। 

    70 लाख से ज्यादा आवेदन आए

    महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 70 लाख 14 हजार 581 आवेदन स्वीकृत किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के तहत अब तक 5878 करोड़ 37 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अपात्र लोगों को योजना से हटाया जा रहा है। अब तक 15 हजार से अधिक आवेदन निरस्त किए जा चुके हैं। अपात्र लोगों से वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

    सनी लियोनी जांच में सहयोग करने को तैयार

    अभिनेत्री सनी लियोनी ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि छत्तीसगढ़ में मेरे नाम और पहचान का दुरुपयोग किया गया। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करती हूं और जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हूं। उन्होंने यह भी लिखा है कि महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से बनाई गई योजना का कुछ लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। आपको बता दें कि बस्तर में सनी लियोनी की आईडी बनाकर महतारी वंदन योजना का लाभ लिया जा रहा था। वीरेंद्र कुमार जोशी के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा रहे थे।

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज माफी मांगें: राजपूत

    भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है। उन्होंने महतारी वंदन के मामले में लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए उनसे माफी मांगने को कहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जब मामला प्रकाश में आया तो सरकार ने तत्काल दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार किया और तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की। कांग्रेस नेता झूठ बोल रहे हैं और कह रहे हैं कि प्रदेश की आधी महिलाओं को "महतारी वंदन योजना" का लाभ नहीं मिल रहा है। जिस तरह से नारी शक्ति का अपमान किया गया है, वह शर्मनाक और घिनौनी राजनीति का परिचायक है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के मुखिया होने के नाते उन्हें नारी शक्ति से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। साथ ही ऐसी अभद्र भाषा के लिए हमारे बड़बोले नेताओं पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं नारी शक्ति के सम्मान की रक्षा का कड़ाई से पालन करने की अपील करती हूं।

    News Desk

    Related Posts

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026

    महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, परिवार की जिम्मेदारियों में निभा रहीं सक्रिय भागीदारी….

    May 13, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी, इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत….

    May 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.