Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»दिल्ली से गाजियाबाद यात्रा अब सिर्फ 5 मिनट में, फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन
    राज्य

    दिल्ली से गाजियाबाद यात्रा अब सिर्फ 5 मिनट में, फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली से गाजियाबाद यात्रा अब सिर्फ 5 मिनट में, फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार के बीच बने 2.2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इसके शुरू होने से सड़क के इस हिस्से पर पड़ने वाले तीन सिग्नल खत्म हो जाएंगे. इससे लोगों का सफर सुखद होगा. मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि फ्लाईओवर बनने से वाहन चालकों का समय बचेगा. इससे वाहनों में डीजल और पेट्रोल की खपत भी कम हो जाएगी.

    उन्होंने कहा- एक अनुमान के मुताबिक, 40300 लीटर पेट्रोल-डीजल की बचत होगी. ईंधन की खपत कम होने से कार्बन गैस का उत्सर्जन भी कम होगा जो तकरीबन 5900 पेड़ों जितनी हवा साफ करने के बराबर है. अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार के बीच बने इस फ्लाईओवर के ऊपर ही अभी भी दो पेड़ हैं. उन्हें काटने की मंजूरी नहीं मिली है. दोनों पेड़ आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर की तरफ जाने वाले कैरिज वे पर हैं. एक फ्लाईओवर के बिल्कुल बीच में और दूसरा फ्लाईओवर से उतरते समय है. दोनों ही जगह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे बैरिकेड कर दिया गया है. साथ ही एक गार्ड की भी तैनाती रहेगी.

    नहीं मिलेगा ट्रैफिक जाम

    रोड नंबर-56 पर बने इस फ्लाईओवर के निर्माण से रामप्रस्थ कॉलोनी गाजियाबाद, विवेक विहार, विज्ञान विहार और श्रेष्ठ विहार लाल बत्ती पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी. ढाई किलोमीटर के सफर को पूरा करने में 20-25 मिनट का समय लग जाता था. मगर अब फ्लाईओवर बनने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि सफर पांच मिनट से भी कम समय में पूरा हो जाएगा.

    50 हजार चालकों को फायदा

    दिल्ली में अप्सरा बॉर्डर के पास से आनंद विहार तक फ्लाईओवर चालू होने से गाजियाबाद के लोगों ने भी राहत की सांस ली है. यहां से रोजाना करीब 50 हजार वाहन चालक आनंद विहार की ओर जाते हैं। लोगों का कहना है कि पहले अब 5-7 मिनट में आनंद विहार पहुंच जाएंगे, जबकि पहले आधा घंटा लगता था. दिल्ली जाने वाले लोगों में अधिकांश कामकाजी हैं, जिन्हें कार्यालय पहुंचने में देरी होती थी. मगर अब फ्लाईओवर शुरू हो गया है तो 5-7 मिनट में ही गाजियाबाद पहुंचा जा सकता है.

    प्रदूषण भी होगा कम

    लोगों का कहना है कि पहले 30 मिनट तक वाहन का इंजन ईंधन जलाता था, अब 5-7 मिनट ही ईंधन जलेगा. इससे प्रदूषण का स्तर भी कम होगा और पेट्रोल, डीजल व CNG पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी. फ्लाईओवर के बनने से गाजियाबाद के लोगों को बड़ी राहत मिली है.

    News Desk

    Related Posts

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026

    महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, परिवार की जिम्मेदारियों में निभा रहीं सक्रिय भागीदारी….

    May 13, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी, इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत….

    May 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.