Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»486 ग्राम पंचायतों और 7200 वार्डों का आरक्षण में बदलाव, राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ी
    छत्तीसगढ़

    486 ग्राम पंचायतों और 7200 वार्डों का आरक्षण में बदलाव, राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ी

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    486 ग्राम पंचायतों और 7200 वार्डों का आरक्षण में बदलाव, राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर: शासन ने महापौर और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह आरक्षण 27 दिसंबर 2024 के लिए निर्धारित था, लेकिन अब यह 7 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इस बदलाव के कारण नगर निगम और पंचायत चुनाव से जुड़ी तैयारियों में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिससे एक बार फिर चुनावी गलियारों में हलचल मच गई है।

    28 दिसंबर को पूरी होगी प्रक्रिया

    इस बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले की 486 ग्राम पंचायतों के 7200 से अधिक वार्डों के लिए पंच और सरपंच के आरक्षण की प्रक्रिया 28 दिसंबर को पूरी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने जनपद पंचायत स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार कोटा और तखतपुर ब्लॉक का समीकरण पहले की तुलना में बिगड़ सकता है, क्योंकि जीपीएम जिले के अलग होने के बाद दोनों क्षेत्रों में नई ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आई हैं।

    नए जिले के गठन के बाद इस बार जीपीएम में नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया होगी। जनसंख्या और विकास को लेकर तखतपुर और कोटा ब्लॉक में नई ग्राम पंचायतों की जरूरत महसूस की जा रही थी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए तखतपुर ब्लॉक में विचारपुर और जोगीपुर को नई ग्राम पंचायत बनाया गया है, जबकि कोटा ब्लॉक में बछालीखुर्द को नई ग्राम पंचायत बनाया गया है।

    166 पंचायतें और 2470 वार्ड जीपीएम में शामिल

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2019-20 में 649 ग्राम पंचायतों के 9682 वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया की गई थी, लेकिन अब गौरेला, पेंड्रा और मरवाही के अलग-अलग जिले बनने के बाद बिलासपुर जिले में बदलाव हुआ है। इस बदलाव के बाद बिलासपुर से 5 जनपद सदस्य और 166 ग्राम पंचायतें और 2470 वार्ड अलग हो गए हैं। अब इन नए समीकरणों के बीच कोटा और तखतपुर क्षेत्र में जोड़ी गई तीन नई पंचायतें भी आरक्षण प्रक्रिया में शामिल होंगी, जिससे समीकरण और उलझ गए हैं।

    चार ब्लॉकों में पंचायतों की स्थिति

    बिल्हा ब्लॉक 127 ग्राम पंचायतें, उनमें 1927 वार्ड।
    मस्तूरी ब्लॉक 131 ग्राम पंचायतें और 1951 वार्ड।
    कोटा ब्लॉक 104 ग्राम पंचायतें और 1529 वार्ड।
    तखतपुर ब्लॉक 124 ग्राम पंचायतें और 1805 वार्ड।

    News Desk

    Related Posts

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 27, 2026

    राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान…

    July 27, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट….

    July 27, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुडि़या में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड….

    July 27, 2026

    परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    July 27, 2026

    ​कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…..

    July 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 27, 2026

    राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान…

    July 27, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट….

    July 27, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुडि़या में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड….

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.