Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: “BPSC आंदोलन को लेकर 2 जनवरी से खुद धरने ……..”
    राज्य

    प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: “BPSC आंदोलन को लेकर 2 जनवरी से खुद धरने ……..”

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: “BPSC आंदोलन को लेकर 2 जनवरी से खुद धरने ……..”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना: पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर किए गए लाठीचार्ज के बाद सियासत तेज हो गई है. इस बीच BPSC आंदोलन से भागने के लगे आरोपों पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वह गांधी मैदान से नहीं भागे हैं. ये आंदोलन और तेज होगा. छात्रों ने कोई तोड़फोड़ नहीं की है. गांधी मैदान में प्रदर्शन करने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं होती है. प्रशांत किशोर ने कहा कि आंदोलन को लेकर परसों तय किया गया था कि गांधी मैदान में बैठेंगे, जहां छात्र संसद होगी और आगे की रणनीति को लेकर तय किया जाएगा. अगर सरकार कह रही है कि हमने परमिशन नहीं लिया, ये बिल्कुल सरासर गलत है. गांधी मैदान में परमिशन का कोई सवाल ही नहीं है. गांधी मैदान एक सार्वजनिक जगह है. वहां लोग दौड़ने के लिए, बातचीत करने के लिए और बैठने के लिए जाते ही रहते हैं. अभ्यर्थी वहां कोई धरना प्रदर्शन नहीं कर रहे थे. सभी छात्र वहां जमा हुए और कोई हल्ला हंगामा नहीं हुआ.

    उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में छात्रों ने आपस में बातचीत की. उन्होंने अपने आगे के नेतृत्व का चयन किया. फिर से हम लोगों ने तय किया कि अपनी मांगों लेकर सरकार को ज्ञापन देंगे. चलने से पहले दो फैसले लिए गए, जिसमें सड़क पर हम कोई ऐसी चीज नहीं करेंगे जिसे सरकार गैरकानूनी कह सके. पैदल चलेंगे और कोई तोड़फोड़ और हल्ला-हंगामा नहीं होगा. सरकार जहां पर रोकेगी, हम लोग वहीं बैठ जाएंगे.

    हमारे जाने के बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया- प्रशांत किशोर

    प्रशांत किशोर ने कहा कि 10 हजार से ज्यादा छात्र हमारे साथ गांधी मैदान से निकले, जब मौर्या के आसपास पहुंचे हैं तो पुलिस ने हमको रोक दिया. सभी छात्र वहां शांति से बैठे हुए थे. उस दौरान हम लोगों ने इस स्थिति को खत्म करने के लिए वहां के प्रशासन से बातचीत शुरू की. पहला प्रस्ताव प्रशासन की ओर से ये आया कि छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से BPSC के सचिव मिलने को तैयार हैं, जिसको छात्रों ने खारिज कर दिया. इसके बाद मुख्य सचिव ने कहा कि वह छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए तैयार हैं. इस बात की हम लोगों ने घोषणा की.

    प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारे जाने के बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. ये गलत है, जिन लोगों ने भी ये गलती की है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. अब आंदोलन नीचे होने वाला नहीं है. पटना में 2-4 पुलिस अफसर को ‘हीरोइज्म’ करने की आदत हो गई है. आज हम यहां की पुलिस पर FIR करेंगे, कोर्ट में और मानव अधिकार के सामने भी लेकर जाएंगे. अगर ये मामला नहीं निपटा तो 2 जनवरी से मैं खुद धरने पर बैठूंगा.

    वायरल वीडियो को लेकर क्या बोले प्रशांत किशोर?

    वायरल वीडियो पर पीके ने कहा कि कुछ कांग्रेस नेताओं ने कल रात मेरा विरोध किया. छात्र अगर मुझे गाली भी दें तो कोई परवाह नहीं है. दरअसल, कांग्रेस, आरजेडी पीके पर आरोप लगा रही है कि वे BPSC के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के दौरान गांधी मैदान छोड़कर भाग गए. सांसद पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए कहा कि वे खुद नया नेता बने हैं और छात्रों को धमका रहे हैं अपनी औकात का धौंस दिखा रहे हैं. आज जब धेले भर की चुनावी औकात नहीं है तो अहंकार टपक रहा है. छात्रों के सामने बड़ी-बड़ी सरकार उड़ गईं, आप क्या चीज हैं? छात्र पुलिस से पिट रहे थे आप पीठ दिखा भाग गए, सवाल पूछने पर गाली दी हैं?

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियन….

    May 12, 2026

    कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा…..

    May 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.