Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»रोहित शर्मा ने मेलबर्न टेस्ट हार के कारणों पर किया खुलासा, बताया क्यों हारी टीम इंडिया?
    खेल

    रोहित शर्मा ने मेलबर्न टेस्ट हार के कारणों पर किया खुलासा, बताया क्यों हारी टीम इंडिया?

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रोहित शर्मा ने मेलबर्न टेस्ट हार के कारणों पर किया खुलासा, बताया क्यों हारी टीम इंडिया?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs AUS 4th Test: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया के पास इस मैच को ड्रॉ कराने के लिए पूरा एक दिन था, लेकिन भारत के दिग्गज से दिग्गज बल्लेबाज फेल हो गए। हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश हैं। उन्होंने इस मैच में टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बताया है।

    भारत को जीत के लिए 340 रन चाहिए थे। उसके पास पूरा एक दिन था। सोमवार को भारतीय टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी, लेकिन महज 155 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहली पारी में 474 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने नीतीश कुमार रेड्डी के 114 और वॉशिंगटन सुंदर के 50 रनों के दम पर किसी तरह 369 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 234 रनों पर ढेर हो गई और भारत को 340 रनों का टारगेट मिला।

    रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बताया कि वह टीम के प्रदर्शन से काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि टीम के पास इस मैच में मौके थे जो उसने गंवा दिए। रोहित ने कहा, "ये काफी निराशाजनक है। ऐसा नहीं था कि हम मैच गंवाने की मानसिकता के साथ गए हैं। हम अंत तक लड़ना चाहते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। आखिरी दो सेशन का आंकलन करना काफी मुश्किल है।" 

    रोहित ने कहा, "अगर आप पूरे टेस्ट मैच को देखें तो हमारे पास मौके थे, लेकिन हमने उन्हें भुनाया नहीं। हमने ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट 90 रनों पर गिरा दिए थे। हम जानते थे कि चीजें मुश्किल हो सकती हैं। मैं एक स्थिति को नहीं देखना चाहता, हम अच्छा नहीं खेले ये अहम बात है।" रोहित ने बताया कि उन्होंने अपने कमरे में जाकर विचार किया था कि वह किस तरह से मैच जीत सकते हैं। रोहित ने साथ ही उस एक बड़ी वजह का खुलासा किया है जिसके कारण टीम को हार मिली। उन्होंने कहा, "मैं अपने कमरे में गया और सोच रहा था कि हम इस मैच को जीतने के लिए क्या कर सकते हैं। हमने अपना सब कुछ झोंक दिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने जमकर लड़ाई लड़ी। खासकर वो आखिरी विकेट की पार्टनरशिप जिसके कारण हमें मैच गंवाना पड़ा।"

    आखिरी विकेट के लिए नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड ने 61 रन जोड़े जो भारत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हुए। इससे पहले पैट कमिंस और मार्नस लाबुशेन ने सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। इन दोनों साझेदारियों ने ऑस्ट्रेलिया को भारत के सामने मजबूत टारगेट रखने का मौका दिया।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस 2026: बेमेतरा में 14 जून को विशाल रक्तदान शिविर, “Give Blood, Give Hope” थीम पर होगा आयोजन*

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026

    धौरपुर में 4.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास….

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.