Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नए साल के स्वागत में रेस्टोरेंट, क्लब, फार्म हाउस संचालकों ने मांगी अनुमति, 90 से ज्यादा आवेदन जमा हुए
    छत्तीसगढ़

    नए साल के स्वागत में रेस्टोरेंट, क्लब, फार्म हाउस संचालकों ने मांगी अनुमति, 90 से ज्यादा आवेदन जमा हुए

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नए साल के स्वागत में रेस्टोरेंट, क्लब, फार्म हाउस संचालकों ने मांगी अनुमति, 90 से ज्यादा आवेदन जमा हुए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत के बाद रेस्टोरेंट, क्लब और फार्म हाउस संचालकों ने शराब परोसने की अनुमति लेने के लिए आबकारी विभाग में आवेदन जमा कर दिए हैं। शराब परोसने के लिए अब तक 90 से ज्यादा आवेदन आबकारी विभाग में जमा हो चुके हैं। सोमवार तक आवेदनों की संख्या सौ के पार होने की उम्मीद है। 

    गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के आखिरी दो दिनों में जिले में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब बिकी थी। इस साल आबकारी अफसरों को शराब बिक्री का आंकड़ा 18 से 20 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। शराब की खपत में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में इस साल शराब की कीमत ज्यादा है। इस वजह से शराब से होने वाली आय की रकम 20 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। 

    पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा आवेदन

    पिछले साल की तुलना में इस बार एक दिन में शराब परोसने के लिए ज्यादा लोगों ने आबकारी विभाग में आवेदन जमा किए हैं। पिछले साल शराब परोसने के लिए करीब 70 लोगों ने आवेदन किया था। शराब परोसने के लिए अधिक आवेदन आने का कारण लाइसेंस प्राप्त करने में सरलता बताया जा रहा है। इसके चलते अधिक लोगों ने शराब परोसने के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।

    ड्रंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

    एएसपी सिटी लखन पटेल के अनुसार शहर में 20 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां सबसे अधिक लोग शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाते हैं। पुलिस टीम ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच करेगी। पुलिस अधिकारी ने निर्धारित मात्रा से अधिक शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    रात 12 बजे के बाद नहीं परोस सकेंगे शराब

    आबकारी और पुलिस विभाग ने होटल, बार, रेस्टोरेंट, क्लब और फार्म हाउस में पार्टी आयोजित करने वाले संचालकों को रात 12 बजे तक ही शराब परोसने की अनुमति दी है। रात 12 बजे के बाद शराब परोसने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। 31 दिसंबर की रात को आबकारी विभाग की टीम पुलिस के साथ बार, क्लब, होटल और अन्य स्थानों पर चेकिंग करने निकलेगी।

    पुलिस के साथ क्राइम टीम भी

    पुलिस अधिकारी के अनुसार इस बार होटल, क्लब और बार पर निगरानी के लिए अलग से टीम बनाई गई है। निगरानी टीम सादे कपड़ों में होटल, बार और क्लब पर नजर रखेगी। पुलिस अधिकारी ने नए साल में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। होटल, क्लब और बार के आसपास सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

    September 21, 2026

    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

    September 21, 2026

    पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

    September 21, 2026

    फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी, बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास…..

    September 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पक्का घर मिलने से बदली जीवन की तस्वीर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से साकार हो रहे जरूरतमंदों के सपने….

    September 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

    September 21, 2026

    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

    September 21, 2026

    पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.