Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»बिहार झारखण्ड सीमा क्षेत्र का हार्डकोर नक्सली तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी गिरफ्तार
    राज्य

    बिहार झारखण्ड सीमा क्षेत्र का हार्डकोर नक्सली तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार झारखण्ड सीमा क्षेत्र का हार्डकोर नक्सली तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गिरिडीह । झारखंड और बिहार पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से कुख्यात नक्सली तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया गया है। तालो, भाकपा माओवादी का हार्डकोर सदस्य है और सीमावर्ती इलाकों में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

    गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
    गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को सोमवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि तालो बलियारी गांव के चोलखो नदी से होते हुए जंगल के रास्ते से अपने रिश्तेदार के घर जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर तालो को गिरफ्तार कर लिया।

    कई नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड
    एसपी डाॅ बिमल कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार नक्सली तालो मरांडी, पिता स्व० संझला मरांडी, बिहार के जमुई जिला के  चकाई थाना क्षेत्र के नेहालडीह चिहरा का निवासी है। तालो मरांडी भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई नक्सली घटना में मुख्य आरोपी है। गुनियाँथर पंचायत के जेडो नदी के किनारे जमीन के अंदर गाड़ कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। इसके अलावा निर्माणाधीन पुल के ठेकेदार से लेवी वसूली के लिए धमकी और सुरक्षा गार्ड से मारपीट के मामलों में भी तालो का नाम सामने आया था। इसके खिलाफ झारखंड और बिहार में कुल चार मामले दर्ज हैं।

    पुलिस टीम में थे शामिल
    इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक के अलावे एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बुद्धीनाथ मार्डी, ,सहायक अवर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हवलदार किशुन मिस्त्री, आरक्षी सुनील कुमार यादव, सुखदेव कुमार साव,  अर्जुन उराँव, अन्टु कु० सिंह,  अजय कुमार,  अशोक कुमार, राकेश कुमार राय, दीपक प्रसाद मेहता,  राजेश कुमार महतो, एसएसबी 35 बी की टीम, के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस की इस सफलता को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत मानी जा रहा है।

    नक्सली तालों मरांडी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी :
    विस्फोटक बरामदगी मामले के आलोक में भेलवाघाटी थाना कांड सं0- 07/20 दि0- 23.04 2020 धारा-3/4/5 विस्फोटक अधि0 एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट प्रतिवेदित किया गया है । वर्ष 2020 में ही ग्राम गुनियाथार पंचायत निर्माणाधीन नदी पुल के ठीकेदार से लेवी लेने की घटना में भी सुरक्षा गार्ड के साथ मार-पीट एवं धमकी देने में तालो मरांडी का अहम भुमिका थी। जिसके संबंध में भेलवाघाटी थाना कांड सं 14/20 दिनांक 24/05/ 2020 धारा 147/ 148/ 149/ 323/ 324/ 341/ 307/ 385/ 504/506/34 भा0द0वि0 एवं 17 CLA एक्ट प्रतिवेदित किया गया है ।
    इसके अलावा झारखण्ड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली घटना को कारित करने के आरोप में ताल मरांडी के विरुद्ध (1) चकाई थाना कांड सं 91/18 दिनांक  07/07/2018 में धारा-16/ 17/ 18/ 19/ 20/ 22 UAP Act प्रतिवेदित किया गया है । चकाई थाना कांड सं 11/19 दिनांक-17/11/2019 धारा-302/307/342 भादवि एवं 25(1–b /26/35/27 आर्म्स एक्ट एवं विष्फोटक पदार्थ अधि0 के अंतगर्त कांड दर्ज किया गया है।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…..

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क…..

    September 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.