Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»दिल्ली में सपा के बाद अब उद्धव ठाकरे ने दिया कांग्रेस को झटका
    राज्य

    दिल्ली में सपा के बाद अब उद्धव ठाकरे ने दिया कांग्रेस को झटका

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में सपा के बाद अब उद्धव ठाकरे ने दिया कांग्रेस को झटका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। शिवसेना (यूबीटी) ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने का ऐलान किया है। उद्धव गुट के सांसद अनिल देसाई ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हम आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव में हमारा समर्थन किया था। महाराष्ट्र में कांग्रेस के सहयोगी होने और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस के चुनाव लड़ने पर देसाई ने कहा, हम तो उम्मीद करते हैं कि दिल्ली में वोटों का बंटवारा न हो। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने आप और कांग्रेस को एकसाथ आने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एकसाथ लड़ी, इसलिए हम मोदी को रोक सके,  लेकिन विधानसभा में जिस तरह से फ्री स्टाइल कुश्ती चल रही है, देश देख रहा है। उन्होंने कहा 4 साल बाद जनता हमसे सवाल करेगी। हमारा शत्रु बीजेपी है कांग्रेस या आप नहीं है। एकसाथ रहेंगे तभी देश को आगे ले जा सकते हैं। शिवसेना (यूबीटी) से पहले  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आप को समर्थन देने का ऐलान किया था। साथ ही कहा था कि वो आप के साथ मंच साझा करेंगे। शिवसेना (यूबीटी) राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन में शामिल है। वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ एमवीए में है। दोनों ही पार्टी महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है। ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) का दिल्ली में आप को समर्थन देना, कांग्रेस को खटक सकता है। दिल्ली में आप और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। यहां पिछले लगातार 10 सालों से आप सत्ता में है।

    News Desk

    Related Posts

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 23, 2026

    आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

    September 23, 2026

    अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

    September 23, 2026

    सेवा की कहानी : तीर-धनुष से टेक्नोलॉजी तक किसन की उड़ान, दंतेवाड़ा के जंगलों में बसे गांव का पहला ग्रेजुएट, आज नवा रायपुर में आईटी सेक्टर में बना रहा अपनी पहचान…..

    September 23, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा – योगदान से सामाजिक सरोकार…..

    September 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 23, 2026

    आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

    September 23, 2026

    अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

    September 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.