Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»भारत की WTC दौड़ से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली ने गौतम गंभीर को दी सलाह
    खेल

    भारत की WTC दौड़ से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली ने गौतम गंभीर को दी सलाह

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत की WTC दौड़ से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली ने गौतम गंभीर को दी सलाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Basit Ali: ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से सीरीज हारने के साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, कंगारू टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया का सामना अब 11 जून से लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम  WTC के पिछले दो फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस बार टीम इंडिया का प्रदर्शन थोड़ा खराब क्या हुआ, पाकिस्तान की ओर से बयानबाजी चालू हो गई है। पाकिस्तान की टीम तीन WTC चक्र में शीर्ष तीन में भी नहीं पहुंच सकी और उनके पूर्व क्रिकेटर्स अब भारतीय टीम का सलाह दे रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली ने भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर को पाकिस्तान टीम के मौजूदा कोच आकिब जावेद से सीख लेने कहा है।

    बासित अली ने गंभीर को दी यह सलाह
    बासित अली ने गंभीर से भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में सुपरस्टार कल्चर को खत्म करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि ऐसा ही आकिब जावेद ने पाकिस्तान टीम के साथ किया था। गंभीर के कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम न्यूजीलैंड से घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया से हार गई। वहीं, आकिब ने बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच में ही बाहर कर दिया और उपमहाद्वीप की टीम ने आखिरी दो टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम की थी।

    बासित ने गंभीर से आकिब को फॉलो करने कहा
    बासित ने कहा, 'गौतम गंभीर को आकिब जावेद की विचारधारा अपनानी चाहिए। टीम से गैर-प्रदर्शन करने वालों को हटा दें और जिन्होंने निरंतरता दिखाई है उन्हें वापस से टीम में लें। यह संदेश दूर तक जाना चाहिए। आकिब जावेद ने सुपरस्टार संस्कृति को समाप्त कर दिया और उन खिलाड़ियों को छोड़ दिया जिन्होंने सोचा था कि उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। उन्होंने दिखाया कि हर कोई समान है।'

    पाकिस्तान WTC टेबल में आठवें स्थान पर
    हालांकि, पाकिस्तान टीम खुद भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में नहीं है। पाकिस्तान की टीम नौ टीमें में आठवें स्थान पर है। उसने इस चक्र में 12 में से सिर्फ चार मैच जीते, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान एक भी टेस्ट ड्रॉ नहीं करवा पाया। उसका अंक प्रतिशत 27.78 है। वहीं, भारत ने इस चक्र में 19 टेस्ट खेले और नौ जीते। आठ में टीम के हार का सामना करना पड़ा। दो टेस्ट ड्रॉ रहे। भारत का अंक प्रतिशत 50.00 है और टीम तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 63.73 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 69.44 अंक प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.