Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट पर AAP का BJP पर बड़ा आरोप
    राज्य

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट पर AAP का BJP पर बड़ा आरोप

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट पर AAP का BJP पर बड़ा आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट को लेकर BJP और AAP आमने-सामने हैं। सूबे की नई दिल्ली विधानसभा सीट की वोटर लिस्ट को लेकर AAP ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया है। AAP का आरोप है कि BJP चुनावी फ्रॉड करके चुनाव जीतना चाहती है। बता दें कि AAP सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। BJP ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुकाबले के लिए पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को उतारा है। ऐसे में AAP लगातार प्रवेश वर्मा को घेरने की कोशिश कर रही है।

    AAP सांसद संजय सिंह का आरोप
    AAP सांसद संजय सिंह ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि नई दिल्ली सीट पर प्रवेश वर्मा के पते पर 37 वोट जोड़ने के आवेदन दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के एड्रेस पर भी 26 वोट जोड़ने के एप्लीकेशन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह BJP के कई सांसदों के एड्रेस पर कई वोटरों को जोड़ने का आवेदन दिया गया है। AAP इसे लेकर सवाल उठा रही है और कह रही है कि यहां गलत तरीके से वोटरों को जोड़ा जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि नई दिल्ली सीट पर पिछले 15 दिनों में करीब 5500 वोटरों के नाम काटने और 13 हजार नए वोटरों के नाम को जोड़ने का आवेदन दिया गया है।

    प्रवेश वर्मा का आरोप
    AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के तहत वोटरों के नाम काटने और जोड़ने को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। आरोपों पर बोलते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा था, 'नई दिल्ली विधानसभा सीट पर इस बार करीब 20 हजार नए वोटर हैं। पिछली बार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 1 लाख 46 हजार वोट थे। इस बार इस सीट पर 1 लाख 9 हजार वोट हैं। पिछले 5 साल में नई दिल्ली सीट पर 60 हजार वोट कटे हैं। वोट कटने या जुड़ने के लिए प्रूफ चाहिए होता है'। उन्होंने यह भी कहा था कि नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को अपनी हार नजर आ रही है।

    News Desk

    Related Posts

    शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….

    June 27, 2026

    पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….

    June 27, 2026

    कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..

    June 27, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर….

    June 27, 2026

    किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल….

    June 27, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रू सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व….

    June 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….

    June 27, 2026

    पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….

    June 27, 2026

    कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..

    June 27, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर….

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.