Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अनूपपुर में 21 हजार करोड़ निवेश की तैयारी
    मध्यप्रदेश

    अनूपपुर में 21 हजार करोड़ निवेश की तैयारी

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अनूपपुर में 21 हजार करोड़ निवेश की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । अनूपपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर जिले में तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इसे आयोजित होने में लगभग एक सप्ताह का समय बाकी है। ऐसे में विभाग ने पूरी तैयारी सुनिश्चित कर ली है। अभी तक अनूपपुर जिले में 21,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी विभाग ने की है। इसमें थर्मल पावर, होटल, सोलर पावर प्लांट, वाटर पार्क, सीमेंट ग्राइंडिंग और पर्यटन सहित कॉलरी से संबंधित उद्योग लगाए जाने को लेकर उद्योगपतियों ने अपनी सहमति प्रदान की है, जिस पर विभाग तैयारी में जुट गया है।
    रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर के अनूपपुर में 1200 उद्योगपतियों के पंजीयन किए गए हैं तथा उन्हें उद्योग स्थापित करने के लिए भूमि सहित अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग को अनूपपुर में 5000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य दिया गया था, जिस पर विभाग ने उद्योगपतियों को इसके लिए आमंत्रित किया। इसमें अभी तक 21000 करोड़ रुपये के निवेश किए जाने की तैयारी विभाग ने कर ली है।

    इन सेक्टर में किया जाएगा निवेश
    विभाग को अभी तक जिन उद्योगपतियों के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उनमें टोरंटो पावर, सीमेंट ग्राइंडिंग, अमरकंटक में पर्यटन, होटल रिसार्ट, कोतमा में औरो कंपनी जो की 1500 करोड़ रुपये का निवेश कोयला खदान में करेगी। इसके साथ ही पर्यटन में एक अन्य कंपनी 17 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जेएमएस कोयला खदान 350 करोड़ रुपये का निवेश कर यहां नई कोयला खदान प्रारंभ करेगा। इसके साथ ही सोलर पावर प्लांट 1500 करोड़, कोतमा के छतई, उमर्दा में अदाणी समूह 18,000 करोड़ रुपये से थर्मल पावर प्रारंभ करेगा। पूर्व में यहां वेलस्पन कंपनी पावर प्लांट प्रारंभ करने वाली थी। लेकिन उसने यह योजना बंद कर दी थी।

    5000 लोगों को मिलेगा रोजगार
    रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में जो कंपनी अनूपपुर जिले में निवेश करने के लिए तैयार है, उसके अंतर्गत जिले के 5000 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में यह उद्योग स्थापित होंगे, वहां व्यापारिक माहौल भी बनने से आर्थिक रूप से यह क्षेत्र और भी समृद्ध होगा। बंद हो रहे कोयला खदानों की वजह से लगातार यह क्षेत्र आर्थिक तंगी और पिछड़ेपन का शिकार होता जा रहा था, जिसको देखते हुए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से एक बार फिर से आर्थिक रूप से उन्नत होने के अवसर मिले हैं।

    400 एकड़ भूमि विभाग ने की तैयार
    रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आने वाले उद्यमियों के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। उद्योगों की स्थापना के लिए पूर्व में 300 एकड़ भूमि चिन्हित की गई थी। इसके साथ ही आवश्यकता पडऩे पर और भी भूमि का चिन्ह्यांकन किया गया है। जिले में दो औद्योगिक केंद्र पूर्व से स्थापित हो रहे हैं, जिनमें कदम टोला औद्योगिक केंद्र में उद्योग स्थापना के लिए भूखंड पूर्व से तैयार है। इसके साथ ही जलसार औद्योगिक केंद्र की स्थापना का कार्य भी जारी है। जहां इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य वर्तमान में किया जा रहा है। यहां पर भी पर्याप्त मात्रा में भूमि उपलब्ध होने के साथ ही उद्योग स्थापना को लेकर के यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की सौजन्य भेंट…..

    June 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील….

    June 28, 2026

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 28, 2026

    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    June 28, 2026

    विधायक दीपेश साहू ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ – 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल से जिलेभर में अभियान की शुरुआत, 96,085 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य ।

    June 28, 2026

    शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….

    June 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की सौजन्य भेंट…..

    June 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील….

    June 28, 2026

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 28, 2026

    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    June 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.