Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»मनोरंजन»ऋतिक रोशन ने ‘War 2’ के बारे में दिया अपडेट, विलेन के रूप में Jr NTR
    मनोरंजन

    ऋतिक रोशन ने ‘War 2’ के बारे में दिया अपडेट, विलेन के रूप में Jr NTR

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऋतिक रोशन ने ‘War 2’ के बारे में दिया अपडेट, विलेन के रूप में Jr NTR
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साल 2025 बॉलीवुड के लिए बीते साल से ज्यादा अच्छा रहने वाला है. कई बड़ी फिल्मों पर इस वक्त काम चल रहा है, जो इसी साल रिलीज कर दी जाएगी. इनमें से एक YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली पिक्चर यानी "War-2" है. फिल्म का अब भी काफी हिस्सा शूट होना बचा है. ऋतिक रोशन जल्द से जल्द इसे कंप्लीट कर लेंगे. पिक्चर में उनके अपोजिट Jr NTR दिखने वाले हैं, जो विलेन बनकर ऋतिक रोशन की मुश्किलें बढ़ाते नजर आएंगे. इसी बीच एक्टर ने डांस फेसऑफ को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया. ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' को री-रिलीज किया गया है. उससे एक दिन पहले यानी 9 जनवरी को रेडियो नशा ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. इस दौरान ऋतिक रोशन ने फैन्स से मिलकर बातचीत की. साथ ही अपनी अपकिंग फिल्म "War-2" के डांस फेस ऑफ को लेकर जानकारी दी.

    ऋतिक  vs जूनियर NTR? होगा डांस फेसऑफ
    इस दौरान शो की होस्ट ने ऋतिक रोशन के साथ एक गेम खेला. "ये ऑप्शन या वो" गेम में उन्हें "War-2" और "Dhoom 2" में से एक को चुनने के लिए कहा गया. इस मामले में वहां मौजूद ऋतिक के फैन्स अपनी-अपनी फेवरेट फिल्म के साइड हो गए. इस पर ऋतिक रोशन ने कहा कि- "यह बहुत मुश्किल है, क्योंकि वॉर 2 आने वाली है. इस वक्त मैं एक बड़े डांस नंबर की तैयारी कर रहा हूं. उम्मीद है कि मेरे पैर उस वक्त मजबूत रहेंगे". ऐसे में ऋतिक रोशन ने आखिर में "War-2" को चुना.

    दरअसल इस फिल्म के लिए उन्हें डांस नंबर तैयार करना है, तो उन्होंने इसे ही चुन लिया. दरअसल 2024 अप्रैल से ही कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. इनमें कहा गया था कि Jr NTR और ऋतिक रोशन आमने-सामने आ रहे हैं, पर सिर्फ एक्शन नहीं इस बार डांस फेसऑफ भी होगा. इस गाने को प्रीतम कंपोज कर रहे हैं. वहीं यह फिल्म का मुख्य हाईलाइट रहेगा. यूं तो ऋतिक रोशन की फिल्मों में उनके लिए एक अलग से डांस नंबर जरूर रखा जाता है.

    ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
    इस वक्त ऋतिक रोशन के खाते में तीन बड़ी फिल्में हैं. इस वक्त वो "War-2" पर काम कर रहे हैं. इसी से वो वापसी भी करने वाले हैं. इसके अलावा आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म "Alpha" में भी उनके कैमियो की बात सामने आ रही है. इसके अलावा "Krrish 4" पर भी लगातार अपडेट्स आ रहे हैं. फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है.

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…..

    June 28, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश…

    June 28, 2026

    अबूझमाड़ से गूंजा स्वस्थ भारत का संकल्प: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक….

    June 28, 2026

    मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है- वन मंत्री केदार कश्यप…

    June 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.