Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ में कहा, “उनके आगे डॉन ब्रैडमैन की …………”
    खेल

    ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ में कहा, “उनके आगे डॉन ब्रैडमैन की …………”

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ में कहा, “उनके आगे डॉन ब्रैडमैन की …………”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Adam Gilchrist: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय टेस्ट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं. मौजूदा दौरे में उनकी गिनती दुनिया के सबसे महान गेंदबाजों में की जाती है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी उनकी ओर से काफी घातक गेंदबाजी देखने को मिली थी. वह सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज थे. उनकी ओर से इस दौरे पर ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने भी उनकी जमकर तारीफ की. लेकिन अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने ऐसा बयान दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

    ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बुमराह पर बड़ा बयान
    क्रिकेट की दुनिया में जब भी महान बल्लेबाजों की बात की जाती है तो क्रिकेट के ‘डॉन’ के नाम से फेमस डॉन ब्रैडमैन की जरूर चर्चा होती है. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने अपने दौरे में काफी रन बनाए थे और टेस्ट में उनकी औसत 99.9 की रही. आज तक उनका ये रिकॉर्ड कोई भी नहीं तोड़ सका है. लेकिन एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि अगर डॉन ब्रैडमैन ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का सामना किया होता, तो उनकी औसत इतनी नहीं होती. बुमराह उस जमाने में होते तो सर डॉन ब्रैडमैन का क्रिकेट करियर भी मुश्किल बना देते. यानी बुमराह के आगे डॉन ब्रैडमैन जैसा दिग्गज भी फ्लॉप हो जाता.

    वह ब्रैडमैन से भी बेहतर हैं गेंदबाजी में
    एडम गिलक्रिस्ट ने बुमराह पर बात करते हुए एक पॉडकास्ट में कहा, 'मैं उनकी रेटिंग नहीं कर रहा हूं, वर्ल्ड क्रिकेट में उनकी जो रेटिंग है उसके लिए कोई संख्या उपयुक्त नहीं है. वह गेंदों के मामले में ब्रैडमैन को भी टक्कर दे देते. ब्रैडमैन की बल्लेबाजी औसत बहुत नीचे होता, अगर वह बुमराह का सामना करते, तो मैं डोनाल्ड को बुमराह के आगे बल्लेबाजी औसत के मामले में 35 दूंगा. आपके पास उसके लिए पर्याप्त उच्च इनाम नहीं हो सकता'.

    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मचाया गदर
    टीम को भले ही इस सीरीज में हार का सामना पड़ा हो, लेकिन जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं देखने को मिली थी. उन्होंने पांच मैचों क नौ पारियों में 32 विकेट हासिल किए थे. वह आखिरी मुकाबले की आखिरी पारी में चोट के चलते गेंदबाजी नहीं कर सके थे, वरना विकेट में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती थी. इस यादगार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था.

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां, एक ही जगह पर 20 से अधिक धान की किस्में, दलहन-तिलहन और उद्यानिकी फसलों की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन….

    November 3, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा….

    November 3, 2026

    चित्रकोट की कुडूक मछुआ समिति को मिला राज्य अलंकरण, सहकारिता के दम पर बस्तर ने रचा इतिहास, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार 2026 से सम्मानित….

    November 3, 2026

    अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा: मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    November 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.