Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»रोहित शर्मा ने मुंबई में रणजी ट्रॉफी टीम के साथ किया अभ्यास, फॉर्म में वापसी की तैयारी
    खेल

    रोहित शर्मा ने मुंबई में रणजी ट्रॉफी टीम के साथ किया अभ्यास, फॉर्म में वापसी की तैयारी

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रोहित शर्मा ने मुंबई में रणजी ट्रॉफी टीम के साथ किया अभ्यास, फॉर्म में वापसी की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्ले और कप्तानी दोनों में फेल होने वाले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के करियर पर इस समय संकट है। रोहित शर्मा का करियर ज्यादा लंबा दिखाई नहीं दे रहा है और ऐसें में रोहित इसे बचाने पर तुले हुए हैं। रोहित की आलोचना उनकी फॉर्म को लेकर हो रही है और भारतीय कप्तान ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का बल्ला शांत रहा। वह तीन मैचों में सिर्फ 31 रन ही बना सके। इसके बाद रोहित की बल्लेबाजी पर सवाल उठे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मेलबर्न टेस्ट मैच के बाद रोहित संन्यास लेने वाले थे, लेकिन उनके कुछ शुभचिंतकों ने ऐसा करने से रोक दिया।

    रोहित ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद थोड़ा आराम कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने आराम को छोड़ मैदान का रुख कर लिया और अपनी फॉर्म में वापसी की तैयारी कर ली है। रोहित ने मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास किया है। रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम की अभ्यास किया। इस दौरान वह सेंटर विकेट पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व साथी अजिंक्य रहाणे भी बल्लेबाजी कर रहे थे। रोहित अपनी नीली कार से वानखेड़े में पहुंचे थे। सफेद कपड़ों में रोहित अपना बैग और किटबैग लेकर नजर आए। इस दौरान उनका सामना फैंस से भी हुआ और रोहित ने फैंस की मुराद भी पूरी की।

    रोहित ने हाल ही में BCCI की मीटिंग में हिस्सा लिया था जिसमें टीम के कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत साइकिया हैं। इस मीटिंग में खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर दिया गया। रोहित ने मुंबई की टीम के साथ अभ्यास किया है तो ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वह रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज में खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, ये समय ही बताएगा की रोहित खेलेंगे या नहीं, लेकिन ये तय है कि वह अपनी फॉर्म में वापसी को लेकर गंभीर हैं और कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां, एक ही जगह पर 20 से अधिक धान की किस्में, दलहन-तिलहन और उद्यानिकी फसलों की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन….

    November 3, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा….

    November 3, 2026

    चित्रकोट की कुडूक मछुआ समिति को मिला राज्य अलंकरण, सहकारिता के दम पर बस्तर ने रचा इतिहास, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार 2026 से सम्मानित….

    November 3, 2026

    अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा: मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    November 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.