Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा कर सकता हैं सरेंडर, दुबई से भारत लौटने की खबर
    मध्यप्रदेश

    पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा कर सकता हैं सरेंडर, दुबई से भारत लौटने की खबर

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा कर सकता हैं सरेंडर, दुबई से भारत लौटने की खबर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: भोपाल के चर्चित कैश कांड के आरोपी पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सौरभ जल्द ही दुबई से भारत लौटने वाले हैं। देश लौटते ही वह लोकायुक्त के सामने सरेंडर करेंगे। सौरभ शर्मा और उनकी पत्नी के दुबई से भारत पहुंचने की खबर है। लोकायुक्त के सामने पेश होते ही प्रवर्तन निदेशालय पूर्व आरटीओ कांस्टेबल को गिरफ्तार कर सकता है। ईडी ने सौरभ के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। बता दें कि 19 दिसंबर को लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर पर छापा मारा था। वहीं, 27 तारीख को ईडी ने छापेमारी की थी। इसके बाद एमपी के रईसजादे की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हुआ था।

    सौरभ शर्मा के चचेरे साले पर कसता शिकंजा

    परिवहन विभाग की काली कमाई से अमीर बने पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के करीबियों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सौरभ के चचेरे भाई विनय हसवानी की निगरानी में फार्म हाउस के अंदर 52 किलो सोने से भरी कार छिपाई गई थी। अब परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, सौरभ शर्मा ने रायपुर और उसके आसपास कई प्रॉपर्टी खरीदी हैं। जांच एजेंसियां ​​सौरभ और बिल्डर राजेश शर्मा के बीच कनेक्शन की जांच कर रही हैं।

    पूर्व कांस्टेबल के यहां मिली 235 किलो चांदी

    19 दिसंबर को लोकायुक्त और आईटी ने सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मारकर 235 किलो चांदी, नकदी और 8 करोड़ रुपये के जेवरात बरामद किए थे। 19 दिसंबर की देर रात मेंडोरी के जंगल से एक इनोवा कार में 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नकद मिले थे। कार लावारिस हालत में मिली थी। कार सौरभ के दोस्त चेतन सिंह गौर की थी।

    कांस्टेबल से बिल्डर बना सौरभ

    सौरभ शर्मा के पिता स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। 2016 में उनकी मौत के बाद सौरभ ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। अक्टूबर 2016 में सौरभ शर्मा की पहली पोस्टिंग ग्वालियर परिवहन विभाग में कांस्टेबल के पद पर हुई थी। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले सौरभ शर्मा की जिंदगी कुछ सालों में ही बदल गई। नौकरी के दौरान उनकी लाइफ स्टाइल आलीशान हो गई, जिसकी वजह से विभाग में उसके खिलाफ शिकायतें होने लगीं। कार्रवाई से बचने के लिए सौरभ ने वीआरएस ले लिया। इसके बाद उसने बिल्डरों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी में निवेश करना शुरू कर दिया।

    News Desk

    Related Posts

    सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत….

    September 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ, जशपुर में जनजातीय परिवारों की आजीविका को मिली नई राह…

    September 22, 2026

    माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    September 22, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंचीं ग्राम कुंजनगर, महिलाओं से किया आत्मीय संवाद, सेवा संकल्प अभियान के तहत महतारी वंदन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों से जानी योजनाओं की उपयोगिता….

    September 22, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा के 7 धान उपार्जन केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न….

    September 22, 2026

    जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    September 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत….

    September 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ, जशपुर में जनजातीय परिवारों की आजीविका को मिली नई राह…

    September 22, 2026

    माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    September 22, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंचीं ग्राम कुंजनगर, महिलाओं से किया आत्मीय संवाद, सेवा संकल्प अभियान के तहत महतारी वंदन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों से जानी योजनाओं की उपयोगिता….

    September 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.