Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»धर्म»कब है माघ मासिक शिवरात्रि? बन रहे 3 शुभ संयोग, जानें तारीख, मुहूर्त, शिववास समय
    धर्म

    कब है माघ मासिक शिवरात्रि? बन रहे 3 शुभ संयोग, जानें तारीख, मुहूर्त, शिववास समय

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कब है माघ मासिक शिवरात्रि? बन रहे 3 शुभ संयोग, जानें तारीख, मुहूर्त, शिववास समय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मासिक शिवरात्रि का व्रत हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन व्रत रखते हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं. महादेव की पूजा करने से कष्ट मिटते हैं, रोग और दोष से मुक्ति मिलती है. शिव कृपा से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस बार की माघ मासिक शिवरात्रि पर 3 शुभ संयोग बन रहे हैं. हालांकि व्रत के दिन पाताल की भद्रा भी है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि माघ की मासिक शिवरात्रि कब है? मासिक शिवरात्रि पर कौन से 3 शुभ संयोग बन रहे हैं? शिव पूजा मुहूर्त क्या है?

    माघ मासिक शिवरात्रि 2025 तारीख
    पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 27 जनवरी को रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगी. इस तिथि का समापन 28 जनवरी को शाम 7 बजकर 35 मिनट पर होगा. ऐसे में निशिता पूजा मुहूर्त के आधार पर माघ की मासिक शिवरात्रि 27 जनवरी दिन सोमवार को है.

    3 शुभ संयोग में मासिक शिवरात्रि 2025
    माघ की मासिक शिवरात्रि या नए साल की पहली मासिक शिवरात्रि के दिन 3 शुभ संयोग बन रहे हैं. उस दिन मासिक शिवरा​त्रि के सा​थ सोम प्रदोष व्रत भी है. इतना ही नहीं, दिन सोमवार है, जो भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है. ऐसे में देखा जाए तो 27 जनवरी का दिन इन 3 वजहों से शिव पूजा के लिए विशेष है. इस दिन आप उपवास रखकर तीन व्रतों के पुण्य फल को प्राप्त कर सकते हैं.

    मासिक शिवरात्रि 2025 मुहूर्त
    27 जनवरी को मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 12 बजकर 7 मिनट से देर रात 1 बजे तक है. यह मासिक शिवरात्रि पूजा का निशिता मुहूर्त है. इस समय में मंत्रों की सिद्धि करते हैं. हालांकि आप दिन में कभी भी मासिक शिवरात्रि की पूजा कर सकते है. निशिता मुहूर्त में शिव पूजा के लिए भक्तों को 53 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा.

    मासिक शिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रात:काल में 5 बजकर 26 मिनट से सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक है. उस दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक है. उस दिन हर्षण योग प्रात:काल से लेकर देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक है. उसके बाद से वज्र योग है. शिवरात्रि को मूल नक्षत्र सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक है, फिर पूर्वाषाढा नक्षत्र है.

    मासिक शिवरात्रि 2025 शिववास
    मासिक शिवरात्रि के दिन शिववास पूरे दिन रहता है. पंचांग के अनुसार, शिववास भोजन में रात 8 बजकर 34 मिनट तक है. उसके बाद शिववास श्मशान में है.

    मासिक शिवरात्रि की रात में लगेगी भद्रा
    माघ की मासिक शिवरात्रि की रात में भद्रा लगेगी. भद्रा का प्रारंभ रात में 8 बजकर 34 मिनट से होगा, जो अगले दिन सुबह 7 बजकर 11 मिनट तक है. इस भद्रा का वास पाताल लोक है.

    मासिक शिवरात्रि का महत्व
    मासिक शिवरात्रि का व्रत और पूजन करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन शिव जी को बेलपत्र, गंगाजल, गाय का दूध, भांग, मदार पुष्प, धतुरा, चंदन, शहद, फूल, माला आदि अर्पित करें. मासिक शिवरात्रि की व्रत कथा पढ़ें. शिव कृपा से आपके कष्ट मिटेंगे और शुभ फल की प्राप्ति होगी.

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….

    May 15, 2026

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….

    May 15, 2026

    ’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..

    May 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.