Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»युवती को कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास, चाकू दिखाकर बचाई जान
    छत्तीसगढ़

    युवती को कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास, चाकू दिखाकर बचाई जान

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    युवती को कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास, चाकू दिखाकर बचाई जान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती को कमरे में बंद कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती ने चाकू दिखाकर युवकों को धमकाया। इसके बाद किसी तरह बचकर निकली युवती ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है।

    युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती कपड़े की दुकान में सेल्सगर्ल है। कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत पोड़ी में रहने वाले अमित नामदेव से उसकी दोस्ती है।

    युवती दो जनवरी की रात बंगालीपारा स्थित अमित के किराए के मकान में सामान देने गई थी। रात करीब 10 बजे अमित घर पर आया। इसी दौरान सामने के रूम में रहने वाले मेघराज देवांगन, गजेंद्र, गुड्डा जायसवाल और एक अन्य व्यक्ति ने अमित से विवाद किया।

    कुछ समय बाद रात करीब 11 बजे मेघराज, गजेंद्र और गुड्डा ने मिलकर अमित से मारपीट की। इससे लहूलुहान अमित किसी तरह अपने रूम पर आया। युवती तीनों से मारपीट के संबंध में पूछताछ करने चली गई। उसे अकेले देखकर तीनों ने खींचकर रूम में बंद कर दिया।

    दो लोगों ने युवती को दीवार से चिपकाकर पकड़ लिया। एक युवक उसके कपड़े उतारने का प्रयास करने लगा। उसकी आवाज सुनकर अमित अपने रूम से बाहर आया। उसने गजेंद्र के रूम का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। इधर, किसी तरह युवकों की पकड़ से छूटी युवती ने पास रखे चाकू को उठा लिया।

    उसने खुद को घायल करने की धमकी दी। इससे डरकर युवकों ने दरवाजा खोल दिया। अमित युवती को बचाकर उसके घर पहुंचाया। युवती ने जानकारी स्वजन को देकर शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

     

    News Desk

    Related Posts

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..

    August 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.