Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»16 एसएएस अफसर एक साथ बनेंगे आईएएस
    मध्यप्रदेश

    16 एसएएस अफसर एक साथ बनेंगे आईएएस

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    16 एसएएस अफसर एक साथ बनेंगे आईएएस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वर्ष 2024 व 2025 की डीपीसी मार्च में होगी एक साथ

    भोपाल । मप्र में राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 16 अफसरों को एक साथ आईएएस अवॉर्ड किया जाएगा। सरकार की मंशा अब एक साथ सभी को पदोन्नति देने की है। इसके लिए केंद्र की अनुमति का इंतजार है। यह अवार्ड वर्ष 2024 और 2025 के लिए किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि मार्च में यह डीपीसी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मप्र में राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा  में पदोन्नति के लिए पिछले साल होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक नहीं हो पाई थी। अब इस साल दो वर्षों वर्ष 2024 व 2025 की डीपीसी एक साथ की जाएगी। इस डीपीसी में राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में पदोन्नत किया जाएगा। सीट का निर्धारण करने के बाद पदोन्नति का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। वहां से सहमति मिलते ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू जाएगी।

    समय पर तारीख तय नहीं हो पाई
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसएएस के वर्ष 2008 बैच के अफसरों को वर्ष 2024 में आठ पदों पर आईएएस में पदोन्नत किया जाना था। किंतु मप्र संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को प्रस्ताव भेजने में देरी होने के कारण यूपीएससी ने इस डीपीसी के लिए समय पर तारीख तय नहीं किया। इस वजह से पूरा वर्ष निकल गया और डीपीसी नहीं हो पाई। इसके साथ ही वर्ष 2024 में आईएएस बनने का सपना संजोए बैठे एसएएस अफसरों को निराशा हाथ लगी। इसे लेकर सवाल भी उठे, अब हालांकि वर्ष 2024 और वर्ष 2025 के पदों के लिए एक साथ डीपीसी कराने की तैयारी शुरू की गई है। इस बार ऐसी चूक न हो, इसलिए राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएएस में पदोन्नति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने एक साथ डीपीसी का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। यह डीपीसी इस साल मार्च में होने की संभावना है। दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) ने राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद पिछले साल दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को भेजा था। लेकिन प्रस्ताव भेजने में देरी होने के कारण संघ लोक सेवा आयोग से पदोन्नति समिति की बैठक करने के लिए समय नहीं मिल पाया। पिछले साल प्रस्ताव भेजने में विलंब हुआ। सामान्य तौर पर मार्च से जून के बीच में प्रस्ताव मेज दिया जाता है. तो सितंबर तक बैठक हो जाती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इसलिए अब एक साथ दो वर्ष के पदों के लिए एक साथ डीपीसी होगी। वर्ष 2025 में दस पद मिलने की संभावना है।

    48 अफसरों के नामों पर होगा विचार
    दोनों वर्षों के लिए वर्ष 2008 व 2009 बैच के एसएएस अफसरों के आईएएस के कुल 16 पदों पर 48 अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा। इसके लिए स्वीकृति का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा। इस पर केंद्र से सहमति मिलते ही इसे यूपीएससी को भेज दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया मार्च तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद बैठक की तिथि मांगी जाएगी। इसके पहले मुख्यमंत्री से इस प्रस्ताव पर अनुमोदन भी कराया जाएगा। इसकी तैयारी सामान्य प्रशासन विभाग ने कर ली है। संभावना है कि मार्च में इन 16 पदों के लिए पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जीएडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीट का निर्धारण अभी नहीं हो पाया है। जल्दी सीट का निर्धारण करने के बाद बैठक की सहमति के लिए पत्र यूपीएससी को भेजा जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    समयसीमा और गुणवत्ता पर फोकस: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…..

    May 10, 2026

    प्रगतिरत विकास कार्याे को समय पर पूर्ण करें, अप्रारंभ कार्याे को शीघ्र प्रारंभ करायें: मंत्री लखनलाल देवांगन….

    May 10, 2026

    निश्चय कार्यक्रम- रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र, मुख्यधारा में लौटने की नई पहल….

    May 10, 2026

    मदर्स डे पर सौगात : रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ….

    May 10, 2026

    पुरूषों के वर्चस्व वाले एक और क्षेत्र में पैर जमाने महिलाएं तैयार, इलेक्ट्रिशियन का काम सीख रोजगार की नई राह पर बढ़ाए कदम……

    May 10, 2026

    सुशासन की जमीनी तस्वीर: सिलफिली बाजार में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का औचक भ्रमण, आमजन से सीधा संवाद…..

    May 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समयसीमा और गुणवत्ता पर फोकस: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…..

    May 10, 2026

    प्रगतिरत विकास कार्याे को समय पर पूर्ण करें, अप्रारंभ कार्याे को शीघ्र प्रारंभ करायें: मंत्री लखनलाल देवांगन….

    May 10, 2026

    निश्चय कार्यक्रम- रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र, मुख्यधारा में लौटने की नई पहल….

    May 10, 2026

    मदर्स डे पर सौगात : रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ….

    May 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.