Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अब नहीं बचेंगे नंबर प्लेट छिपाकर अपराध करने वाले, ‘लाइव लोकेशन’ से पता चल जाएगा
    मध्यप्रदेश

    अब नहीं बचेंगे नंबर प्लेट छिपाकर अपराध करने वाले, ‘लाइव लोकेशन’ से पता चल जाएगा

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब नहीं बचेंगे नंबर प्लेट छिपाकर अपराध करने वाले, ‘लाइव लोकेशन’ से पता चल जाएगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: वाहन की नंबर प्लेट हटाकर या छिपाकर अपराध करने वाले अपराधी अब पुलिस की तीसरी आंख से बच नहीं पाएंगे। नाकाबंदी से पहले पुलिस के ई-नाके उनकी पहचान कर अफसरों को अलर्ट मैसेज जारी करेंगे। वारदात के बाद वाहन जिस रूट से गुजरेगा उसका पूरा नक्शा कुछ देर बाद अफसरों के मोबाइल पर आ जाएगा। इस हाईटेक सिस्टम के लिए शहर में खास लोकेशन पर एआई आधारित कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही उनकी लाइव लोकेशन भी पुलिस को भेजेंगे।

    इसलिए शहर को हाईटेक सर्विलांस की जरूरत

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में विभिन्न लोकेशन पर एआई आधारित कैमरे लगाने का प्रस्ताव बनाया गया है। करोड़ों की लागत से ये कैमरे खास तौर पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, आरआर कैट, एयरपोर्ट समेत प्रमुख जगहों पर लगाए जाएंगे। हालांकि शहर में 500 से ज्यादा कैमरे हैं, जिन्हें भी हाईटेक सिस्टम से जोड़ा जाएगा। फिर सभी कैमरे एक ही सर्वर पर काम करेंगे।

    ऐसे पकड़े जाएंगे अपराधी

    हाईटेक सर्विलांस शुरू करने के लिए यूनिफाइड कमांड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। एआई के जरिए अपराधियों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर कोई अपराधी विजय नगर थाना क्षेत्र में अपराध करने के बाद पलासिया के रास्ते राऊ भागता है, तो सिस्टम उसे आसानी से ट्रैक कर लेगा। कैमरे जिस सर्वर से जुड़े होंगे, उस पर पूरे शहर से लाइव फीड आएगी। सिस्टम में वीडियो एनालिसिस करने की क्षमता होगी। यह इतना तेज है कि अपराध करके भागने वाले का चेहरा, उसके कपड़ों का रंग और गाड़ी की बॉडी से पूरी डिटेल निकाली जा सकेगी।

    ई नाका तकनीक

    ई-नाका तकनीक की मदद से पुलिस हाईटेक कैमरों के जरिए संबंधित जगहों की ई-नाकाबंदी कर सकेगी। उदाहरण के लिए, अगर किसी गाड़ी के शीशे पर स्टीकर चिपका है, तो उसे वीडियो एनालिसिस के जरिए पल भर में ट्रैक कर लिया जाएगा और लाइव मॉनिटरिंग होगी।

    News Desk

    Related Posts

    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    May 10, 2026

    मातृ दिवस पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी शुभकामनाएँ….

    May 10, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : 12 मई को महुआ और जशपुर नगर पालिका में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान….

    May 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल, श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

    May 10, 2026

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    May 10, 2026

    मातृ दिवस पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी शुभकामनाएँ….

    May 10, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : 12 मई को महुआ और जशपुर नगर पालिका में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान….

    May 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल, श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

    May 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.