Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»अगर मोदी पीएम ना होते तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाता: कांग्रेस नेता…
    देश

    अगर मोदी पीएम ना होते तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाता: कांग्रेस नेता…

    By January 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अगर मोदी पीएम ना होते तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाता: कांग्रेस नेता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या में रामलला विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के बीच कांग्रेस के एक नेता ने राममंदिर निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है।

    उन्होंने यह भी कहा है कि यदि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री ना होते तो राममंदिर नहीं बन पाता।

    राममंदिर के लिए पीएम मोदी की तारीफ करने वाले नेता हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम जो प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने की वजह से कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना भी कर चुके हैं।

    आचार्य प्रमोद कृष्णम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि उन्हीं की वजह से आज का यह शुभ दिन आया है।

    कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ‘मंदिर का निर्माण अदालत के फैसले से हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया। भगवान श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। अब प्राण प्रतिष्ठा है। यह बात ठीक है कि मंदिर का निर्माण अदालत के फैसले से हुआ, लेकिन अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं होते, यदि उनकी जगह कोई और पीएम होता तो यह फैसला ना होता, यह मंदिर नहीं बन पाता। मैं रामंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभदिन का श्रेय नरेंद्र मोदी को देना चाहता हूं।’

    कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘सरकारें आईं, कितनी सरकारें आईं, कितने प्रधानमंत्री आए, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल, संत-महात्माओं के बड़े बलिदान हैं। बड़ा लंबा संघर्ष है, लेकिन यदि मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता।’

    #WATCH अयोध्या: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “मंदिर का जो निर्माण हुआ है वो अदालत के फैसले से हुआ है… सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया और भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरु हुआ और कल उसकी प्राण प्रतिष्ठा है…अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री ना होते तो ये… pic.twitter.com/C8vVqqKYiI

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024

    निष्कासन क्या, राम के नाम पर सिर कटाने को तैयार: कृष्णम
    राममंदिर के मुद्दे पर पार्टी के रुख से अलग बयान दे रहे प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वह राम के नाम पर सिर कटाने को तैयार हैं।

    उन्होंने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा , ‘भगवान राम के नाम पर मैं अपना सर कटाने को तैयार हूं निष्‍कासन क्‍या चीज है और भगवान राम के नाम पर अगर मेरा बलिदान होता है तो इससे बड़ा मेरा और क्‍या सौभाग्‍य हो सकता है।

    सवाल राजनीति का नहीं, सरकारों का नहीं। सरकारें आएंगी जाएंगी, सत्ता आएगी जाएगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी। लेकिन हमेथा थे, हैं और रहेंगे।

    मुझे कोई किसी दल से निकाल सकता है, लेकिन जनता के दिल से नहीं। जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।’

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..

    June 16, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

    June 16, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीण परिवारों की तस्वीर, 84 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का आशियाना…..

    June 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.