Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राजनीती» कौन हैं रविंद्र सिंह नेगी जिनके मंच पर पीएम मोदी ने तीन बार पैर छुए
    राजनीती

     कौन हैं रविंद्र सिंह नेगी जिनके मंच पर पीएम मोदी ने तीन बार पैर छुए

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     कौन हैं रविंद्र सिंह नेगी जिनके मंच पर पीएम मोदी ने तीन बार पैर छुए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पटपड़गंज सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में रैली की। रैली में एक ऐसा पल आया, जिसने सभी मौजूद लोगों को चौंका दिया। मंच पर जैसे ही पीएम मोदी पहुंचे, बीजेपी के प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने पीएम मोदी के पैर छुए। इसके बाद पीएम मोदी ने भी तीन बार उनके पैर छुए। यह दृश्य वहां मौजूद नेताओं के लिए हैरान करने वाला था, और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग दृश्य को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, और चर्चा का विषय बन चुका है कि नेगी आखिर क्यों खास हैं, जिनके लिए पीएम मोदी ने ऐसा किया।
    प्रधानमंत्री मोदी का किसी नेता के पैर छूने की यह घटना खास है क्योंकि यह एक पारंपरिक सम्मान का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति में आदर और सम्मान की बात होती है। प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम उनके सम्मान और उनके प्रति आस्था को दिखाता है। हालांकि, इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी नेगी खुद भी असहज हो गए। वे इस सम्मान के लिए थोड़े चौंके हुए थे, लेकिन मोदी का यह कदम पूरी रैली में चर्चा का विषय बन गया।
    दरअसल नेगी उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली नगर निगम के सदस्य हैं। वे विनोद नगर वार्ड-198 से पार्षद हैं, जो पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। उन्होंने पिछले चुनाव में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट पर कड़ी टक्कर दी थी, और यह टक्कर बहुत ही करीबी थी। सिसोदिया मुश्किल से इस सीट पर जीत सके थे। इसकारण इस बार सिसोदिया ने अपनी सीट बदल ली है और जंगपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं, जबकि नेगी इस बार पटपड़गंज सीट पर मजबूत उम्मीदवार हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों से भाजपा के संकल्प और उनकी गारंटी पर विश्वास जताने की अपील की। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यहां के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा।
    सिंह नेगी को आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का करीबी समर्थक माना जाता है। वे न सिर्फ दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि उनके परिवार का भी अच्छा खासा सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव भी है। उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष से पटपड़गंज क्षेत्र में अपनी एक पहचान बनाई है, और इसकारण इस चुनाव में बीजेपी के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनकर सामने आए हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल…..

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार….

    May 5, 2026

    बस्तर में प्राकृतिक संपदा और नवाचार का संगम- राज्यपाल रमेन डेका……

    May 4, 2026

    सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित….

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.