Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जापान में भी चला सीएम मोहन यादव का जादू, ऐसे बनाई लोगों के दिलों में जगह
    मध्यप्रदेश

    जापान में भी चला सीएम मोहन यादव का जादू, ऐसे बनाई लोगों के दिलों में जगह

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जापान में भी चला सीएम मोहन यादव का जादू, ऐसे बनाई लोगों के दिलों में जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न सिर्फ देश और प्रदेश के लोगों का दिल जीता है, बल्कि अब उन्होंने जापान के लोगों के दिलों में भी जगह बना ली है। उनके सरल-सहज-आकर्षक व्यक्तित्व ने लोगों को कितना आकर्षित किया है, इसकी एक झलक जापान के ओसाका शहर में देखने को मिली। दरअसल, जापान दौरे के चौथे दिन यानी 31 जनवरी को जब सीएम डॉ. यादव इंपीरियल होटल से चेकआउट कर रहे थे, तो होटल के पूरे प्रबंधन-कर्मचारियों ने उनके स्वागत में रेड कार्पेट बिछा दिया। सीएम डॉ. यादव की विदाई के मौके पर प्रबंधन और स्टाफ के सदस्यों ने काफी देर तक तालियां बजाईं। यादों को संजोने के लिए लोगों ने सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं। सीएम डॉ. यादव का काफिला वहां से निकलने तक लोग होटल के मुख्य द्वार पर खड़े रहे। लोग जापानी अंदाज और भाषा में उन्हें विदाई दे रहे थे।

    इस मौके पर इंपीरियल होटल प्रबंधन ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैसे सरल व्यक्तित्व वाले लोग यहां कभी-कभार ही ठहरने आते हैं। उनके साथ इतने दिन बिताने के बाद कभी ऐसा नहीं लगा कि हम किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। सीएम डॉ. यादव ने कभी हमें यह एहसास नहीं होने दिया कि वे वीआईपी हैं। वे हमेशा आम आदमी की तरह पेश आए। उन्होंने कभी वीआईपी होने का दिखावा नहीं किया। वे बातचीत और व्यवहार में बहुत सहज थे। हमने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं। हम इन तस्वीरों को हमेशा अपने पास रखेंगे।

    उच्च अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे बैठक

    गौरतलब है कि भोपाल दौरे के चौथे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। वे गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (जी2जी) और बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) बैठकों में अधिकारियों और उद्योगपतियों से बात करेंगे। इस चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अधिकारियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और प्रदेश में निवेश और तकनीक पर चर्चा करेंगे।

    पर्यटन-सांस्कृतिक साझेदारी पर होगी चर्चा

    इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो में सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मध्य प्रदेश में पर्यटन-सांस्कृतिक साझेदारी पर भी चर्चा करेंगे। वे क्योटो में ही दोपहर का भोजन करेंगे। यहां भी वे व्यापार प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में राज्य के विभिन्न उद्योगों जैसे आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। इसके बाद सीएम यादव क्योटो के बाहरी इलाकों में स्थित सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान भी सांस्कृतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिंकानसेन ट्रेन से क्योटो से टोक्यो के लिए रवाना होंगे।

    News Desk

    Related Posts

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..

    May 8, 2026

    सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    May 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.