Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»रांची में सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत रचने की कोशिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश
    राज्य

    रांची में सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत रचने की कोशिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रांची में सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत रचने की कोशिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रांची: रांची के जगन्नाथपुर थाने में दर्ज दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. जांच में सामने आया है कि लड़कियों ने थाने में झूठा मामला दर्ज कराया था. उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ है. परिवार की डांट से बचने के लिए उन्होंने झूठ की यह कहानी थी. दरअसल, लड़कियां एक रात अपने प्रेमियों के साथ रुकी थी. इसी बात को छिपाने के लिए उन्होंने पुलिस और परिवार को झूठी कहानी सुनाई थी. 

    लड़कियों की झूठी शिकायत
    जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों ने पुलिस में सामूहिक दुष्कर्म की केस दर्ज कराया था. इसमें कहा गया था कि वह 30 जनवरी की रात कैटरिंग का काम करके घर लौट रही थी. इसी दौरान उन्हें चार से पांच लोगों ने पकड़ लिया था. लड़कियों का आरोप था कि उन लड़कों ने सड़क की दुसरी ओर ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. साथ ही उनके विरोध करने पर मारपीट भी की थी. पिटाई के कारण वह बेसुध हो गई थी. इसी दौरान आरोपी भाग गए थे. घटना की जानकारी होते ही पुलिस गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच में जुट गई थी. पुलिस ने दोनों लड़कियों की मेडिकल जांच भी कराई थी. मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने लड़कियों की ओर से बताई गई जगह पर पहुंचकर CCTV कैमरे की जांच की, रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोगों से भी पूछताछ की. लेकिन लड़कियों की शिकायत के मुताबिक कुछ भी तथ्य सामने नहीं आए थे.

    CCTV में प्रेमी के साथ दिखी लड़कियां
    इसके बाद पुलिस ने केटरर से मामले को लेकर पूछताछ की, लेकिन इस दौरान केटरर ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया. केटरर ने बताया कि लड़कियों को उसने कोई आर्डर ही नहीं दिया था. इसके बाद पुलिस को लड़कियों की बातों पर शक होने लगा. पुलिस ने अन्य जगह के CCTV कैमरे चेक किए, तो उसमें दोनों लड़कियां अपने प्रेमी के साथ जाती हुई दिखाई दे रही थी. पुलिस ने जब लड़कियों से दोबारा सख्ती से पूछताछ की उन्होंने सारा सच उगल दिया.

    परिवार और पुलिस को सुनाई झूठी कहानी
    लड़कियों ने बताया कि वह उस रात अपने प्रेमी से साथ रुकी हुई थी. परिवार की डांट से बचने के लिए उन्होंने पुलिस और परिवार का झूठी कहानी बताई थी. घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि उन्होंने गिरफ्तार युवकों से मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन….

    July 5, 2026

    महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक….

    July 5, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, बिजली बिल हुआ शून्य, हर माह लगभग एक हजार रुपये की बचत…

    July 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार…..

    July 5, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, बिजली बिल हुआ शून्य, हर माह लगभग एक हजार रुपये की बचत…

    July 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.