Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अस्पताल में बच्चों की अदला-बदली, मुस्लिम परिवार अपने बच्चे की मांग में परेशां, हिंदू परिवार देने को तैयार नहीं
    छत्तीसगढ़

    अस्पताल में बच्चों की अदला-बदली, मुस्लिम परिवार अपने बच्चे की मांग में परेशां, हिंदू परिवार देने को तैयार नहीं

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अस्पताल में बच्चों की अदला-बदली, मुस्लिम परिवार अपने बच्चे की मांग में परेशां, हिंदू परिवार देने को तैयार नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई: जिला अस्पताल की लापरवाही के चलते दो परिवार अपने नवजात शिशुओं को लेकर असमंजस में हैं। मामला एक ही दिन जन्मे दो शिशुओं की कथित अदला-बदली का है। हिंदू दंपती का शिशु मुस्लिम परिवार को और मुस्लिम दंपती का शिशु हिंदू परिवार को सौंप दिया गया है। एक सप्ताह बाद जब इसका खुलासा हुआ तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। अब एक परिवार अपना शिशु मांग रहा है तो दूसरा परिवार शिशु देने से इंकार कर रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को दुर्ग निवासी अल्ताफ कुरैशी की पत्नी शबाना कुरैशी और भिलाई निवासी शैलेंद्र सिंह की पत्नी साधना सिंह ने अपने शिशुओं को जन्म दिया। दोनों ने एक बेटे को जन्म दिया। एक शिशु का जन्म दोपहर 1.25 बजे और दूसरे शिशु का जन्म 9 मिनट बाद 1.34 बजे हुआ। पहचान के लिए दोनों शिशुओं के हाथ पर उनकी मां के नाम का टैग लगाया गया। इस प्रक्रिया के तहत जन्म के बाद दोनों नवजातों की उनकी माताओं के साथ फोटो भी ली गई। इसके बाद नर्स ने बच्चों को उनकी माताओं को सौंप दिया। माताओं को बच्चे सौंपते समय एक गलती हो गई। साधना का बच्चा शबाना को और शबाना का बच्चा साधना को सौंप दिया गया। फिर दोनों को छुट्टी दे दी गई। इस तरह एक हिंदू बच्चा मुस्लिम के घर और एक मुस्लिम बच्चा हिंदू के घर पहुंच गया।

    इस घटना का खुलासा एक सप्ताह बाद तब हुआ जब शबाना अपने टांके खुलवाने अस्पताल गई। शबाना के देवर अजहर कुरैशी ने बताया कि वह 21 जनवरी को यहां भर्ती हुई थी। जब वह एक फरवरी को टांके खुलवाने गए तो अचानक उनकी नजर बच्चे के हाथ पर एक टैग पर पड़ी। जिस पर साधना लिखा था। तब पता चला कि हमारे पास जो बच्चा है वह साधना का बच्चा है। इसके बाद जब हमने अस्पताल में दिखाया तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उस दिन की फोटो चेक की।

    तब साफ हो गया कि बच्चों की अदला-बदली हुई है। शबाना के पास साधना का बच्चा होने की पुष्टि हुई। इस बच्चे पर तिल का निशान था। तिल का निशान देखने के बाद भी यह पुष्टि हो गई कि बच्चा उनका नहीं बल्कि साधना का है। अजहर कुरैशी ने कहा कि हम चाहते हैं कि बच्चा उस व्यक्ति तक पहुंचे जिसका खून उसका है। अगर वे बच्चे की पुष्टि करना चाहते हैं तो हम डीएनए टेस्ट के लिए भी तैयार हैं। हमें बस अपना बच्चा वापस चाहिए और उनका बच्चा भी उन्हें चाहिए।

    टीम बनाई जाएगी

    दुर्ग सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी ने कहा कि हमें बच्चे की अदला-बदली की जानकारी मिली है। अस्पताल से पूरी जानकारी मिलने के बाद एक टीम बनाई जाएगी ताकि बच्चा अपने असली माता-पिता के घर पहुंच सके।

    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

    October 15, 2026

    नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..

    October 15, 2026

    धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    October 15, 2026

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

    October 15, 2026

    नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.