Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»यह तो राय है, अपराध कैसे हुआ? रामचरितमानस विवाद में स्वामी प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत…
    देश

    यह तो राय है, अपराध कैसे हुआ? रामचरितमानस विवाद में स्वामी प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत…

    By January 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यह तो राय है, अपराध कैसे हुआ? रामचरितमानस विवाद में स्वामी प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को बड़ी राहत दी है।

    कोर्ट ने  तुलसीदास की रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य की कथित विवादास्पद टिप्पणी से संबंधित एक मामले में उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

    न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को भी नोटिस जारी किया और मामले में उससे जवाब मांगा।

    कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा, “आप इन चीजों को लेकर इतने संवेदनशील क्यों हैं? यह व्याख्या का मामला है।” 

    सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसने तुलसीदास की ‘रामचरितमानस’ के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में प्रतापगढ़ जिला अदालत में कानूनी कार्यवाही को रद्द करने का निर्देश देने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी। आज सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति मेहता ने उत्तर प्रदेश की ओर से पेश वकील से पूछा, “यह उनकी (मौर्य) राय है। यह कैसे अपराध है?”

    यूपी के पूर्व मंत्री मौर्य पर यह बयान देने का आरोप लगाया गया है कि रामचरितमानस की कुछ चौपाई समाज के एक बड़े वर्ग का अपमान करती हैं और इसलिए उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

    मौर्य ने कथित तौर पर कहा कि हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ (रामचरितमानस) तुलसीदास द्वारा आत्म-प्रशंसा के लिए लिखा गया था, जिसमें उन्होंने दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को उनकी जातियों को लेकर कई बातें कही हैं।

    उन्होंने कथित तौर पर रामचरितमानस की दो चौपाइयों को महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के लोगों के खिलाफ होने पर आपत्ति जताई थी।

    नवंबर 2023 में, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आरोप पत्र और अन्य दस्तावेजों के अवलोकन के बाद, उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला स्थापित करने के लिए पर्याप्त आधार पाया और फैसला सुनाया कि मौर्य पर निचली अदालत में मुकदमा चलाना चाहिए।

    हाई कोर्ट ने कहा था कि जन प्रतिनिधियों को ऐसे कार्यों से बचना चाहिए जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता हो। उनकी टिप्पणी के बाद, उनके खिलाफ धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295-ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के इरादे से) आदि पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

    उन पर आरोप लगाया गया था कि उनकी टिप्पणी के बाद, भारत भर में कुछ अन्य नेताओं ने सर्वसम्मति से रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर सहमति व्यक्त की और सभी रामचरितमानस के प्रति अपमानजनक और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके कारण जनमानस में क्रोध और अशांति का माहौल पैदा हुआ और हिंदू धर्म के विभिन्न वर्गों में भी शत्रुता और वैमनस्य की भावना पैदा हो गई।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.