Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG- प्रेमी प्रेमिका और वो…शादी टूटने से दुखी होकर युवती ने कुंए में कूद कर की आत्महत्या…
    छत्तीसगढ़

    CG- प्रेमी प्रेमिका और वो…शादी टूटने से दुखी होकर युवती ने कुंए में कूद कर की आत्महत्या…

    News DeskBy News DeskApril 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG- प्रेमी प्रेमिका और वो…शादी टूटने से दुखी होकर युवती ने कुंए में कूद कर की आत्महत्या…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलरामपुर: प्रेमी के द्वारा अपने प्रेमिका की शादी लगने पर क्षुब्ध होकर अपने साथ खींची गई फोटो प्रेमिका के मंगेतर को भेज दी। फोटो देखकर मंगेतर ने शादी तोड़ दी। शादी टूटने से दुखी होकर युवती ने कुंए में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद मामले में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है।

    वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम पनसरा में 3 अप्रैल 2025 की सुबह गांव के राजेश्वर पटेल के खेत में बने कुंए में एक युवती का शव देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से निकाल शिनाख्त करवाया। शव की शिनाख्त गांव के ही आनंद कन्नौजिया की 22 वर्षीया बेटी संगीता कन्नौजिया के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में पानी में डूब कर मौत होने का उल्लेख मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

    जांच के दौरान जानकारी लगी थी संगीता का कॉलेज की पढ़ाई के दौरान बसंतपुर के आशीष कुशवाहा के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक ही कॉलेज में एक साथ पढ़ाई कर रहे थे इस दौरान दोनों के बीच अफेयर हो गया। पढ़ाई खत्म होने के बाद घर वालों ने संगीता की शादी चलगली गांव के रहने वाले राजेश कुमार रजक से तय कर दी।

    दोनों के घर वाले शादी की तैयारियों में जुटे थे,जल्दी ही दोनों की शादी होने वाली थी।। संगीता भी अपने पुराने रिश्ते को भूल घरवालों की मर्जी से शादी करने वाली थी। जांच में बयानों के दौरान यह जानकारी मिली कि संगीता के पूर्व प्रेमी आशीष कुशवाहा को संगीता के कहीं और शादी होने के बाद से आपत्ति थी और वह अपना साथ छोड़कर कहीं और संगीता की शादी नहीं होने देना चाहता था।

    इसलिए उसने एक साथ रहने के दौरान अपने और संगीता की साथ ली गई फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से संगीता के प्रेमी राजेश कुमार रजक को भेज दी। जब संगीता के मंगेतर ने यह फोटो देखी तो उसने संगीता से रिश्ते से इनकार कर दिया और शादी टूट गई। शादी टूटने से समाज में बदनामी होने से संगीता डिप्रेशन में थी।

    वही संगीता के पिता आनंद और उसके नाना को शादी टूटने का कारण पता चलने पर उन्होंने संगीता को डांटा। डांट से नाराज होकर संगीता गुस्से में घर से बाहर चली गई। संगीता को मनाने पीछे– पीछे उसकी नानी भी गई पर संगीता ने कुंए में कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस की जांच में संगीता के परिजनों और मंगेतर का बयान दर्ज किया गया। संगीता के परिजनों ने कहा कि आशीष के द्वारा उसके मंगेतर को फोटो भेज कर शादी तुड़वाए जाने से आहत होकर ही संगीता ने अपनी जान दी है।

    संगीता के मंगेतर ने भी अपने बयान में बताया कि उक्त फोटो को देखकर उसने शादी तोड़ी है। शादी टूटने की वजह से ही संगीता ने दुखी होकर आत्महत्या की थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष कुशवाहा के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है।

    News Desk

    Related Posts

    सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 28, 2026

    मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश, धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा…..

    September 28, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात, लगभग 8.48 करोड़ रुपये की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण…

    September 28, 2026

    विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’, पुरातात्विक धरोहर धनपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन….

    September 28, 2026

    संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है हमारी सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    September 28, 2026

    विदेश मंत्रालय द्वारा सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व….

    September 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 28, 2026

    मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश, धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा…..

    September 28, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात, लगभग 8.48 करोड़ रुपये की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण…

    September 28, 2026

    विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’, पुरातात्विक धरोहर धनपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन….

    September 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.