Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»Cabinet Meeting- ⁠छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक कल: CM साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसलों पर होगी चर्चा….
    छत्तीसगढ़

    Cabinet Meeting- ⁠छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक कल: CM साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसलों पर होगी चर्चा….

    News DeskBy News DeskApril 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Cabinet Meeting- ⁠छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक कल: CM साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसलों पर होगी चर्चा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी.

    इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों की संभावना जताई जा रही है, जिनमें श्रमिकों के हित में निर्णय और छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने जैसे मुद्दे शामिल हैं. बता दें कि मध्यप्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी लागू हो गई है. छत्तीसगढ़ में भी ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने को लेकर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है.

    पिछली कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले

    NIFT का नया कैंपस नवा रायपुर में: राज्य सरकार ने नवा रायपुर में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के नए कैंपस की मंजूरी दी है, जिसकी अनुमानित लागत 271.18 करोड़ रुपये होगी. इस फैसले से प्रदेश के युवाओं को फैशन शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे.

    प्रतियोगी परीक्षाओं में शुल्क वापसी: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), व्यापम और विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में स्थानीय अभ्यर्थियों से ली गई परीक्षा शुल्क राशि वापस की जाएगी. इस कदम से योग्य उम्मीदवारों की परीक्षा में उपस्थिति बढ़ेगी.

    व्यापारियों को राहत: छोटे व्यापारियों को 10 साल से पुराने लंबित मामलों में 25,000 रुपये तक की वैट देनदारी माफ करने का फैसला लिया गया है. इससे 40,000 से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा और 62,000 से अधिक मुकदमों में कमी आएगी.

    जैव अपशिष्ट से बायो-CNG का उत्पादन: जैव अपशिष्ट और कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए बायो-CNG संयंत्रों की स्थापना के लिए रियायती दर पर सरकारी भूमि आवंटन की सहमति दी गई है. इससे स्वच्छता और ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति होगी.

    सहकारी शक्कर मिलों से शक्कर की खरीद: 2025-26 तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत शक्कर की खरीद राज्य की सहकारी शक्कर मिलों से की जाएगी. इससे सहकारी मिलों को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा.

    BEML मैन्युफैक्चरिंग प्लांट: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को राज्य में हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र स्थापित करने की मंजूरी दी गई है. इसके लिए 100 एकड़ भूमि टोकन दर पर दी जाएगी, जिससे रोजगार और सूक्ष्म-लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा.

    News Desk

    Related Posts

    लोकभवन में लगा मेगा हेल्थ कैंप: अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग से लेकर हृदय रोग जांच तक मिली विशेषज्ञ सेवाएं….

    May 8, 2026

    ’बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट’ : ’छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी’, ’अब बनेगी बस्तर की नई पहचान’…..

    May 8, 2026

    कबाड़ से कला तक- जशपुर का वेस्ट टू बेस्ट इको पार्क बना छत्तीसगढ़ के लिए आकर्षण का केंद्र….

    May 8, 2026

    अब एक फोन कॉल पर मिलेगी बाजार और योजनाओं की जानकारी- वन मंत्री केदार कश्यप…..

    May 8, 2026

    उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मिले कुलपति प्रो. दयाल, विश्वविद्यालय के गुणात्मक विकास और समस्याओं पर हुई चर्चा…..

    May 8, 2026

    मझौली शिविर में सविता को मौके पर मिला आयुष्मान कार्ड, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरणस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने हाथों से सौंपा आयुष्मान कार्ड…..

    May 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकभवन में लगा मेगा हेल्थ कैंप: अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग से लेकर हृदय रोग जांच तक मिली विशेषज्ञ सेवाएं….

    May 8, 2026

    ’बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट’ : ’छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी’, ’अब बनेगी बस्तर की नई पहचान’…..

    May 8, 2026

    कबाड़ से कला तक- जशपुर का वेस्ट टू बेस्ट इको पार्क बना छत्तीसगढ़ के लिए आकर्षण का केंद्र….

    May 8, 2026

    अब एक फोन कॉल पर मिलेगी बाजार और योजनाओं की जानकारी- वन मंत्री केदार कश्यप…..

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.