Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से कवर्धा में डाकघर भवन निर्माण के राशि स्वीकृत, सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जताया आभार।
    छत्तीसगढ़

    सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से कवर्धा में डाकघर भवन निर्माण के राशि स्वीकृत, सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जताया आभार।

    News DeskBy News DeskApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से कवर्धा में डाकघर भवन निर्माण के राशि स्वीकृत, सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जताया आभार।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कवर्धा / राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय का प्रयास रंग लाया है। सांसद पांडेय के प्रयास व मांग से कवर्धा में डाकघर के भवन निर्माण हेतु केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।
    सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा में डाकघर हेतु भवन नहीं होने को लेकर 1 अप्रैल 2025 को लोकसभा में प्रमुखता से मुद्दा उठाया था और शीघ्र राशि स्वीकृत करने की मांग सदन में की थी। सांसद पांडेय ने लोकसभा में अपनी बात रखते हुए कहा था कि कवर्धा का मुख्य डाकघर पिछले लगभग 60 वर्षों से किराए के भवन में संचालित हो रहा है। वर्तमान में डाकघर का कार्यालय छीरपानी कॉलोनी में स्थित आरटीओ कार्यालय के ऊपर स्थित है, जहां हर महीने ₹8,130 किराया चुकाना पड़ता है। कबीरधाम जिले में 98 शाखा डाकघर संचालित हैं, लेकिन जिला मुख्यालय में स्थित मुख्य डाकघर खुद अस्थायी ठिकाने पर है। जानकारी अनुसार डाकघर के भवन निर्माण के लिए आदर्श नगर में 26 डिसमिल जमीन आवंटित भी की गई है। लेकिन यहां अब तक भवन निर्माण नहीं हो पाया है। इससे कार्यालय के संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    उन्होंने बताया था कि 1 अक्टूबर 1854 को भारतीय डाक विभाग की स्थापना हुई, जिसे भारतीय डाक सेवा की शुरुआत माना जाता है। अष्टराज अंभोज(1925)में उल्लेख है कि कवर्धा राज्य के कवर्धा और दशरंगपुर में डाक घर का उल्लेख है। साथ ही बजट में सन 1888 में डाक तार की व्यवस्था के लिए राशि रखी गई थी। अर्थात कवर्धा में 137 सालों से डाक व्यवस्था चल रही है। लेकिन आज तक इसके लिए भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे जिलेवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद पांडेय की मांग पर केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कवर्धा में डाकघर के भवन निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान कर राशि भी आवंटित कर दी है। अब कवर्धा में डाकघर का शानदार भवन निर्माण होगा। लोगों को इसका लाभ मिलेगा और डाकघर का व्यवस्थित संचालन होगा। सांसद पांडेय ने जिले को उक्त कार्य की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है।

    News Desk

    Related Posts

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..

    May 8, 2026

    सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    May 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.