Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG NEWS: मुख्यमंत्री साय का बच्चों से आत्मीय संवाद, आंगनबाड़ी में बांटी टॉफियां और पूछा हालचाल…
    छत्तीसगढ़

    CG NEWS: मुख्यमंत्री साय का बच्चों से आत्मीय संवाद, आंगनबाड़ी में बांटी टॉफियां और पूछा हालचाल…

    News DeskBy News DeskMay 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG NEWS: मुख्यमंत्री साय का बच्चों से आत्मीय संवाद, आंगनबाड़ी में बांटी टॉफियां और पूछा हालचाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: गरियाबंद जिले के मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अचानक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुँच गए। नन्हें बच्चों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री ने जब पूछा—“बच्चों, हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन हैं?” तो सबने उत्साह से कहा—“श्री नरेंद्र मोदी!” फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम पूछने पर सभी ने तुरंत उत्तर दिया—“श्री विष्णु देव साय!”

    यह दृश्य सिर्फ एक सामान्य संवाद नहीं था, बल्कि यह बताता है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता केवल युवाओं और बड़े बुजुर्गों तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों के दिलों तक भी पहुँच चुकी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों को दुलारा, चॉकलेट और टॉफियां बांटी और कुछ पल उनके साथ बिताए।

    बच्चों की मासूम मुस्कान और स्नेह ने मुख्यमंत्री श्री साय को भी भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी परिसर का अवलोकन किया और बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि हमारी सरकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह समर्पित है। आंगनबाड़ियों के माध्यम से हर बच्चे को बेहतर पोषण, स्वच्छता और शिक्षा मिले—यह हम सबकी प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य की सभी आंगनबाड़ियों में बच्चों को पोषण आहार के साथ-साथ एक सुरक्षित, सुंदर और प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण भी मिले। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों की परवरिश जितनी श्रेष्ठ होगी, देश का भविष्य उतना ही सशक्त होगा।

    इस अवसर पर मड़ेली आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 की कार्यकर्ता श्रीमती उर्वशी नंदे ने जानकारी दी कि केंद्र में 15 बच्चे नियमित रूप से आते हैं और उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार नाश्ता और गर्म भोजन प्रदान किया जाता है। पूरक पोषण आहार वितरण की प्रक्रिया भी प्रतिदिन जारी है। मुख्यमंत्री श्री साय का यह दौरा न केवल योजनाओं की निगरानी का माध्यम बना, बल्कि मुख्यमंत्री और नौनिहालों के बीच एक भावनात्मक संवाद की अनमोल झलक भी दिखा गया।

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026

    अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर….

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026

    अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.