Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»PML-N सबसे बड़ी पार्टी, बनाएंगे गठबंधन की सरकार; पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ का बड़ा ऐलान…
    विदेश

    PML-N सबसे बड़ी पार्टी, बनाएंगे गठबंधन की सरकार; पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ का बड़ा ऐलान…

    By February 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    PML-N सबसे बड़ी पार्टी, बनाएंगे गठबंधन की सरकार; पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ का बड़ा ऐलान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में आम चुनाव के नतीजों के लिए पिछले 24 घंटे से अधिक समय से वोटों की गिनती जारी है।

    जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को बढ़त मिलती दिख रही है। लेकिन अभी तक किसी भी दल को बहुमत हासिल नहीं हुआ है।

    इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दावा किया है कि पीएमएल-एन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में वह अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं।

    नवाज शुक्रवार रात लाहौर में पीएमएल-एन सचिवालय पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने पार्टी समर्थकों को संबोधित किया।

    पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ ने अपने भाषण में कहा कि मैं भी आपसे प्यार करता हूं। मैं आज आपकी आंखों में रोशनी और चमक देख सकता हूं।

    उन्होंने दावा किया कि  हम सभी आज बधाई दे रहे हैं क्योंकि इन चुनावों में पीएमएल-एन देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

    पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट द डॉन के अनुसार, नवाज शरीफ ने कहा, ”पीएमएल-एन गठबंधन सरकार बनाने के लिए पीपीपी, एमक्यूएम-पी, जेयूआई-एफ से संपर्क कर रही है।”

    उन्होंने अपने छोटे भाई शहबाज को गठबंधन सरकार के गठन के लिए पीपीपी के आसिफ अली जरदारी, जेयूआई-एफ के फजलुर रहमान और एमक्यूएम-पी के खालिद मकबूल सिद्दीकी से संपर्क करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, ”शहबाज शरीफ और इशाक डार आज बैठक करेंगे।”

    ‘हम लड़ाई नहीं चाहते’
    अपने भाषण में नवाज शरीफ ने आगे कहा कि पीएमएल-एन इसलिए लड़ाई नहीं चाहती, क्योंकि पाकिस्तान इसका खर्च वहन नहीं कर सकता।

    उन्होंने जोर देकर कहा, “अभी की स्थिति को देखते हुए, पाकिस्तान को कम से कम 10 साल की स्थिरता की जरूरत है।”

    पीएमएल-एन नेता नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को मौजूदा मुश्किलों से बाहर निकालने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक साथ बैठने और सरकार बनाने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा, ”हम बार-बार चुनाव नहीं करा सकते। हम सब कल एक साथ बैठे थे लेकिन नतीजे नहीं आने के कारण आपको संबोधित नहीं किया।”

    नवाज ने कहा, ”इस देश की सभी संस्थाओं, सभी को मिलकर पाकिस्तान को इस संकट से बाहर निकालने में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

    यह सिर्फ उनकी या इशाक डार की जिम्मेदारी नहीं है।” शरीफ ने कहा कि यह हर किसी का पाकिस्तान है, सिर्फ पीएमएल-एन का नहीं। सभी को मिलजुल कर बैठना चाहिए और पाकिस्तान को मुश्किलों से बाहर निकालना चाहिए।

    नवाज शरीफ के दावे पर इमरान की पार्टी ने उठाए सवाल
    वहीं, नवाज शरीफ के इस दावे पर पीटीआई नेता शिरीन मजारी ने सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नवाज शरीफ के पास सरकार बनाने का जनादेश नहीं है, लेकिन ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे मानों जीत गए हों। यह बेशर्मी है। दावा करना कि उन्हें जनादेश नहीं मिला है और फिर इस दुस्साहस का महिमामंडन करते हुए भाषण देना। पीटीआई ने पूरे चुनाव में जमकर धांधली का भी आरोप लगाया है।

    पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया कि लाहौर के NA-128 में बड़े पैमाने पर धांधली उजागर हुई है। रिटर्निंग अधिकारी ने हारने वाले उम्मीदवार औन चौधरी से मुलाकात की, और पुलिस सहायता से उन्होंने अपनी कार में आरओ कार्यालय से मतपेटियों को पहुंचाया। इसके बाद नकली स्टाम्पों का इस्तेमाल करके फॉर्म 47 तैयार किया और संख्याओं के साथ छेड़छाड़ की। इस तरह से लोगों का जनादेश चुराया जा रहा है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.