Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह आयोजन हेतु राज्य शासन ने जारी किया दिशा-निर्देश
    छत्तीसगढ़

    स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह आयोजन हेतु राज्य शासन ने जारी किया दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह आयोजन हेतु राज्य शासन ने जारी किया दिशा-निर्देश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, राज्य शासन ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को गरिमामय एवं प्रेरणादायी ढंग से प्रदेशभर में मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शासन द्वारा सभी जिलों एवं संस्थानों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

    राजधानी रायपुर में मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री जी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष एवं महिला), नगर सेना, एनसीसी तथा बैंड प्लाटून की टुकड़ियाँ भाग लेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री जी जनता के नाम संदेश भी देंगे तथा पदक अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान रंगीन गुब्बारों की उड़ान भी समारोह स्थल की शोभा बढ़ाएगी।

    जिला मुख्यालयों में शासन द्वारा नामित मंत्रीगण ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री जी का संदेश पढ़ेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। परेड में स्थानीय बलों के साथ एनसीसी, नगर सेना, जेल प्रहरी आदि की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जनपद पंचायत मुख्यालयों में जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिकाओं एवं पंचायतों में उनके अध्यक्ष एवं सरपंच, तथा बड़े गांवों में ग्राम प्रमुख ध्वजारोहण करेंगे। इन स्थलों पर राष्ट्रीय गान, भाषण तथा देश की एकता एवं अखण्डता का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

    स्वतंत्रता दिवस की रात प्रदेश के सभी शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों को रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए खर्च संबंधित विभाग वहन करेंगे। जिला कलेक्टरों को अपील जारी करने एवं आयोजनों की समुचित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। शासकीय एवं शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9 बजे से पहले ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक, साहित्यिक, मनोरंजन, खेलकूद, वृक्षारोपण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों को आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित विभाग सुनिश्चित करेंगे।

    लाउडस्पीकर के प्रयोग हेतु जिला कलेक्टर से अनुमति लेना अनिवार्य होगा तथा उस पर बजने वाले गीत मर्यादित एवं देशभक्ति से ओतप्रोत होने चाहिए। राजधानी एवं जिला मुख्यालयों के शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम मुख्य समारोह से पूर्व सम्पन्न करने के निर्देश हैं ताकि अधिकारी व कर्मचारी मुख्य आयोजन में सम्मिलित हो सकें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी होने वाले सरकारी विज्ञापन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों, विशेषकर छत्तीसगढ़ के शहीदों को समर्पित होंगे, जिनका प्रकाशन 15 अगस्त के दिन सुनिश्चित किया जाएगा। राज्य शासन ने यह भी निर्देश दिया है कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले समारोहों में नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मान प्रदान किया जाए।

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियन….

    May 12, 2026

    कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा…..

    May 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.