Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा एवं राहत देने वाला साबित हुआ
    छत्तीसगढ़

    धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा एवं राहत देने वाला साबित हुआ

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा एवं राहत देने वाला साबित हुआ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, पीएम जनधन एवं पेंशन योजनाओं का मिला फायदा

    रायपुर, केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने की मंशा से राज्य के विभिन्न ग्रामों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविर जनजातीय समाज के हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा एवं राहत देने वाला साबित हुआ है। इस कड़ी में बालोद जिले के जनजातीय समाज के अनेक लोग जो किन्हीं कारणों से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयों एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर नही जा पाते थे। ऐसे अनेक लोगों के लिए धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर अत्यंत लाभप्रद कारगर साबित हुआ।

    जिले में आयोजित शिविरों के माध्यम से बालोद जिले के आदिवासी वर्ग के अनेक हितग्राहियों को उनके गांव एवं आसपास के गांवों में ही उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उनकी जरूरी समस्याओं का निराकरण भी सुनिश्चित किया गया। जिससे आदिवासी वर्ग के लोगों एवं हितग्राहियों को अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालयों के अलावा शासकीय कार्यालयों तक आने-जाने की समस्या से भी मुक्ति मिली।
    इसके अंतर्गत जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मंगलतराई में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा। जिले के इन ग्रामों में आयोजित शिविरों में आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, राशन कार्ड, पेंशन एवं किसान सम्मान निधि योजना की सौगात मिलने से आदिवासी वर्ग के हितग्राही बहुत ही प्रसन्नचित होकर शिविर के आयोजन का भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। हितग्राही शासन की धन्यवाद ज्ञापित किया है। शासन के द्वारा हम आदिवासियों की वास्तविक जरूरतों एवं समस्याओं को समझते हुए जो लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया है वह अत्यंत कारगर एवं काबिले-तारीफ है।

    गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम में आयोजित शिविर के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनने पर श्रीमती रीना मण्डावी, कविता सोरी, आरूषि, विरेन्द्र एवं तामेश ने कहा कि हमें आज अपने गांव में आयोजित शिविर में ही आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्रवाई की गई है जिससे हमें फायदा हुआ है। हितग्राहियों ने कहा कि कुछ ही दिनों में हमें नया आयुष्मान कार्ड प्राप्त हो जाएगा। यह वास्तव में हमारे जैसे अनेक लोगों के लिए बड़ी सौगात है।

    बालोद के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम में आज आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 13 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 02 हितग्राहियों का जनधन खाता खोलने की कार्रवाई के अलावा शिविर में 13 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मंगलतराई में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 40 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 16 हितग्राहियोें को किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने के अलावा 04 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, 11 हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन से लाभान्वित करने के साथ-साथ 04 हितग्राहियों का नया राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई की गई। शिविर में पहुँचे लोगों का सिकलिन टेस्ट करने के अलावा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई।

    News Desk

    Related Posts

    सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

    September 29, 2026

    रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…

    September 29, 2026

    पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 29, 2026

    पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 29, 2026

    राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा…..

    September 29, 2026

    सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य, 3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने करीब 1,300 रुपये की बचत….

    September 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

    September 29, 2026

    रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…

    September 29, 2026

    पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 29, 2026

    पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.