Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»इस मुस्लिम राष्ट्रपति के इतने मुरीद क्यों प्रधानमंत्री मोदी, सुनाया 2015 की मंदिर पर दरियादिली का किस्सा…
    विदेश

    इस मुस्लिम राष्ट्रपति के इतने मुरीद क्यों प्रधानमंत्री मोदी, सुनाया 2015 की मंदिर पर दरियादिली का किस्सा…

    By February 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस मुस्लिम राष्ट्रपति के इतने मुरीद क्यों प्रधानमंत्री मोदी, सुनाया 2015 की मंदिर पर दरियादिली का किस्सा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर हैं। वह कल अबू धाबी में नव निर्मित हिन्दू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

    इससे पहले उन्होंने अबू धाबी के शेय़ जायद स्टेडियम में आज भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को ‘अहलान मोदी’ (Ahlan Modi) नाम दिया गया था। अरब भाषा में ‘अहलान मोदी’ (Ahlan Modi) का मतलब ‘हैलो मोदी’ है।

    अपने संबोधन में जहां पीएम मोदी ने जहां अपने 10 साल के सरकार के कामकाज की उपलब्धियों को गिनाया वहीं, उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति नाहयान की दरियादिली का किस्सा भी सुनाया। 

    भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 2015 में में जब आप सबकी ओर से अबू धाबी में एक मंदिर का प्रस्ताव राष्ट्रपति नाहयान के सामने रखा तो उन्होंने एक पल भी गंवाए बिना  हां कर दिया। बकौल पीएम मोदी नाहयान ने तब कहा था, ‘जिस जमीन पर आप लकीर खींच देंगे, मैं वो दे दूंगा।”

    ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत को ‘विश्व बंधु’ के रूप में देख रही है।

    उन्होंने कहा कि आज दुनिया के हर बड़े मंच पर भारत की आवाज सुनाई देती है, जहां भी है संकट है, वहां सबसे पहले वहां पहुंचने वाले देशों में भारत का नाम आता है।” PM ने कहा,’आज का सशक्त भारत हर कदम पर अपने लोगों के साथ खड़ा है।”

    उन्होंने कहा, भारत 11वें नंबर से दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है और यह नए आइडिया और नए इनोवेशन से संभव हुआ है।

    PM मोदी ने कहा कि अबू धाबी में भव्य दिव्य मंदिर के लोकार्पण का ऐतिहासिक समय आ गया है। भारत यूएई की दोस्ती जितनी जमीन पर मजबूत है, उतना ही परचम अंतरिक्ष में भी लहरा रहा है। 

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मंगलवार को यहां यूपीआई रुपे कार्ड सेवा शुरू की।

    राष्ट्रपति नाहयान ने अबू धाबी में सेवा की शुरुआत करते हुए अपने नाम से उभरा हुआ एक कार्ड ‘स्वाइप’ किया। मोदी ने राष्ट्रपति नाहयान से कहा, ‘हम मेरे यूपीआई रुपे कार्ड और आपके जयवान कार्ड की पेशकश के साथ एक नए फिनटेक युग की शुरुआत कर रहे हैं।’ उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।
         
    विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस मौके पर दोनों नेता कई द्विपक्षीय समझौतों के गवाह भी बने। इसमें तत्काल भुगतान मंचों – यूपीआई (भारत) और एएनआई (यूएई) को जोड़ने पर एक समझौता शामिल है।

    इससे दोनों देशों के लोगों को बिना बाधा सीमा पार लेनदेन की सुविधा मिलेगी। घरेलू डेबिट/क्रेडिट कार्डों को आपस में जोड़ने वाले एक और समझौते पर रुपे (भारत) के साथ जयवान (यूएई) के बीच हस्ताक्षर हुए। इससे यूएई में रुपे की स्वीकृति बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.