Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»कौन हैं अजीत गोपछड़े जिन्हें BJP ने बनाया RS चुनाव में कैंडिडेट, बाबरी विध्वंस से क्या कनेक्शन; फोटो क्यों हो रही वायरल…
    देश

    कौन हैं अजीत गोपछड़े जिन्हें BJP ने बनाया RS चुनाव में कैंडिडेट, बाबरी विध्वंस से क्या कनेक्शन; फोटो क्यों हो रही वायरल…

    By February 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन हैं अजीत गोपछड़े जिन्हें BJP ने बनाया RS चुनाव में कैंडिडेट, बाबरी विध्वंस से क्या कनेक्शन; फोटो क्यों हो रही वायरल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र में बीजेपी ने राज्य सभा चुनाव के लिए तीन कैंडिडेट उतारे हैं।

    पार्टी ने कांग्रेस से आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मेधा गाडगिल और डॉ. अजीत गोपछड़े को मैदान में उतारा है।

    कुल छह सीटों पर चुनाव होने हैं। दो सीटें सहयोगी एनसीपी और शिव सेना के लिए छोड़ी हैं, जबकि संख्या बल के हिसाब से एक सीट पर विपक्षी अघाड़ी गठबंधन का उम्मीदवार जीत सकता है।

    इस राजनीतिक दांव-पेंच के बीच बीजेपी के तीसरे कैंडिडेट डॉ. अजीत गोपछड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

    कौन हैं डॉ. अजीत गोपछड़े
    बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरे उम्मीदवार के रूप में उतारे गए डॉ. अजीत गोपछड़े वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं।

    उन्होंने दिसंबर 1992 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन के दौरान कार सेवा भी की है। पिछले महीने जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन से एक दिन पहले गोपछड़े ने कारसेवा के दौरान खींची गई अपनी एक पुरानी तस्वीर ट्वीट की थी।

    गोपछड़े ने 21 जनवरी को एक्स पर लिखा, “राम मंदिर के उद्घाटन की पृष्ठभूमि में, मुझे उन कारसेवकों पर गर्व है, जो उस आंदोलन का हिस्सा थे।

    इसने मुझे 6 दिसंबर, 1992 की रोमांचक यादें ताजा करा दी हैं।” तस्वीर में गोपछड़े बाबरी ढांचे की गुंबद के ऊपर कारसेवकों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।  उस वक्त उनकी उम्र 22 साल थी।

    गोपछड़े पेशे से डॉक्टर हैं और लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

    इस समुदाय की महाराष्ट्र के कई लोकसभा क्षेत्रों में खासी आबादी है। गोपछड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष भी हैं।

    वह राज्य भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी भी हैं। इस प्रकोष्ठ में 50,000 से अधिक डॉक्टर शामिल हैं।

    राज्य भाजपा नेताओं के अनुसार, गोपछड़े प्रमोद महाजन, गोपीनाथ मुंडे और नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में काम कर चुके हैं।

    शैक्षणिक योग्यता क्या? 
    डॉ. गोपछ़डे एमबीबीएस और स्त्री रोग में एमडी हैं। उनकी पत्नी चेतना गोपछडे एक जेनेटिक स्पेशलिस्ट हैं। नांदेड़ में कॉलेज शिक्षा ग्रहण करने वाले गोपछड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय रह चुके हैं।

    वह छत्रपति संभाजी नगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र रहे हैं। बाद में स्वामी रामानंद तीर्थ मेडिकल कॉलेज से उन्होंने एमडी की पढ़ाई पूरी की। वह अपनी पत्नी के साथ नांदेड़ में बच्चों का अस्पताल चलाते हैं।

    पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव
    विधानसभा चुनाव के दौरान उनका नाम नांदेड़ के नायगांव निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी सामने आया था। इसके बाद उन्होंने मई 2020 के विधान परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में पार्टी के आदेश के बाद नामांकन वापस ले लिया था।

    राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर गोपछड़े ने कहा, “मैं पार्टी का एक आम कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए पार्टी का आभारी हूं। मेरे पिता एक किसान हैं और मैं खुद को साबित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। पार्टी की गरिमा बनाए रखना मेरा कर्तव्य है।”

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    September 20, 2026

    भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….

    September 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.