Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, व्यक्तित्व को बताया युगद्रष्टा…
    छत्तीसगढ़

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, व्यक्तित्व को बताया युगद्रष्टा…

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, व्यक्तित्व को बताया युगद्रष्टा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज सरायपाली प्रवास के दौरान मा घंटेश्वरी मंदिर के समीप नवनिर्मित अटल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अटल जी के विचारों व योगदान को स्मरण किया।

    उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे, जिनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। वे विचारों के धनी, ओजस्वी वक्ता और दूरदृष्टा राजनेता थे। अटल जी ने न सिर्फ भारतीय राजनीति को नई दिशा दी, बल्कि आमजन की आशाओं को नीति में परिवर्तित कर दिखाया। पोखरण परमाणु परीक्षण हो या सर्वसमावेशी विकास की परिकल्पना, हर कदम पर उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया।

    उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, व्यक्तित्व को बताया युगद्रष्टा

    उन्होंने आगे कहा कि अटल जी का जीवन सरलता, संयम और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक रहा है। उन्होंने लोकतंत्र की गरिमा को सदैव सर्वोपरि रखा और विपक्ष को भी सम्मान देने की परंपरा स्थापित की। उनके व्यक्तित्व से वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

    इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर,राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियन….

    May 12, 2026

    कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा…..

    May 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.