Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बीजापुर के विकास में महिला समूहों की भूमिका अहम – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….
    छत्तीसगढ़

    बीजापुर के विकास में महिला समूहों की भूमिका अहम – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजापुर के विकास में महिला समूहों की भूमिका अहम – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: बीजापुर में वनोपज संग्रहण के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी’ बनने की अपार संभावनाएं हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिले में कार्यरत 16 सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा क्षेत्र में वनोपज खरीदने वाले व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तार से चर्चा की।

    बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इमली के मूल्यवर्धन को प्रभावी आजीविका गतिविधि के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों की महिलाएं केवल कच्ची इमली की बिक्री तक सीमित न रहें, बल्कि इमली की ग्रेडिंग, बीज निष्कासन और प्रसंस्करण कर अधिक मूल्य प्राप्त कर सकती हैं। इमली के बीज अलग कर गुणवत्तापूर्ण गूदा तैयार करने तथा इमली से चपाती जैसे उत्पाद बनाकर बेहतर आमदनी अर्जित की जा सकती है।

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिले के कई गांवों में महिला समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर इमली का संग्रहण, प्रसंस्करण और पैकेजिंग किया जा सकता है। इससे एक ओर वनोपज का उचित मूल्य मिलेगा, वहीं महिलाओं को घर के पास ही स्थायी रोजगार उपलब्ध होगा। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने जानकारी दी कि वनोपज के वैल्यू एडिशन से कच्चे उत्पाद की तुलना में दो से चार गुना तक अधिक मूल्य प्राप्त किया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री ने इमली के साथ-साथ महुआ, टोरा, चिरौंजी और आंवला जैसे बहुमूल्य वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन पर भी विस्तृत समीक्षा की।

    उन्होंने समूहों के सदस्यों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण और अध्ययन भ्रमण से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि नई तकनीक सीखकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं और बस्तर के बहुमूल्य वनोपज का वाजिब दाम यहां के संग्राहकों को सुनिश्चित किया जा सकता है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा, सचिव पंचायत विभाग श्री भीम सिंह, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, संचालक श्री अश्विनी देवांगन, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, डीएफओ श्री रंगानाथन रामाकृष्णन, उपनिदेशक इन्द्रावती टाइगर रिजर्व श्री संदीप बलगा तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन, विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण…..

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात….

    May 11, 2026

    हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने वितरित की मुआवजा राशि….

    May 11, 2026

    कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन….

    May 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा…..

    May 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन, विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण…..

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात….

    May 11, 2026

    हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने वितरित की मुआवजा राशि….

    May 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.