Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कोरबा के विभिन्न वार्डाे को मिली 03 करोड़ 20 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के विभिन्न वार्डाे को मिली 03 करोड़ 20 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोरबा के विभिन्न वार्डाे को मिली 03 करोड़ 20 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: नगर पालिक निगम कोरबा के रविशंकर नगर जोन के विभिन्न वार्डाे को आज 03 करोड़ 20 लाख रूपये के नये विकास कार्याे की सौगात प्राप्त हुई। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में पृथक-पृथक स्थानों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान इन सभी विकास कार्याे का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया। उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने विकास कार्याे का भूमिपूजन करते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य कर समयसीमा में इन कार्याे को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने किया विकास कार्याे का भूमिपूजन

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 34 दादर रोड कलवर्ट से मानिकपुर मुक्तिधाम तक 01 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से कलवर्ट एवं नाला का निर्माण कराया जाना हैं। इसी प्रकार पं.रविशंकर शुक्ल जोनांतर्गत 06 शासकीय स्कूलों में 36 लाख रूपये की  लागत से किचन शेड का निर्माण तथा 12 शासकीय स्कूलों में 60 लाख रूपये की लागत से बालक-बालिका शौचालय का निर्माण भी किया जाना हैं। इसी प्रकार निगम द्वारा वार्ड क्र. 33 मानिकपुर डिपरापारा में 25 लाख रूपये की लागत से सड़का निर्माण कार्य तथा वार्ड क्र. 26 अंतर्गत  विनय सिंह घर से जैतखाभ के सामने तक एवं दादर मेन रोड से कुम्हार घर के पास कलवर्ट तक कृष्णा नगर की आंतरिक गलियों का 15 लाख रूपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाना हैं।

    इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में हो रहे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शिक्षा के मंदिर विद्यालयों की दशा में ऐतिहासिक रूप से सुधार लाया जा रहा है, विद्यालयों में शौचालयों के अभाव या जीर्ण-शीर्ण शौचालय होने के कारण छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं को काफी असुविधा होती थी, किन्तु विगत 02 वर्षाे के दौरान इस दिशा में व्यापक कार्य किए गए हैं, विद्यालयों में सर्वसुविधायुक्त व स्वच्छ साफ शौचालय की सुविधा, साइकिल स्टैण्ड, किचन शेड निर्माण, अतिरिक्त कमरों के निर्माण, जीर्ण-शीर्ण शालाओं का नवीनीकरण, नये भवनों का निर्माण, बाउण्ड्रीवाल निर्माण आदि के कार्य व्यापक स्तर पर किए जा रहे हैं।

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने किया विकास कार्याे का भूमिपूजन

    उन्होने आगे कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लगातार आशीर्वाद छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु हमें प्राप्त हो रहा है, जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के मार्गदर्शन व सहयोग से कोरबा में विकास हेतु राशि की कोई कमी नहीं हो रही है, इसी के परिणाम स्वरूप यहॉ की जनताजनार्दन की मांग व उनकी आवश्यकता के अनुरूप लगातार व्यापक पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

    नहीं टूटेगा जनताजनार्दन का भरोसा

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरबा की जनता ने उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन को अपना विधायक चुना, मुझे अपना महापौर चुना, यह उनका हम पर भरोसा था, मैं यकीन दिलाती हूॅं कि कोरबा की जनता जनार्दन का यह भरोसा कभी नहीं टूटेगा, उनका विश्वास सदैव कायम रहेगा। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी है, जो आगे भी जारी रहेंगे। कोरबा के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भरपूर सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

    भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी.सदस्य धनकुमारी गर्ग, पार्षद नारायण कुर्रे, सुनीता चौहान, प्रताप सिंह कंवर, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, कोरबा मण्डल योगेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, सुशील गर्ग, सरजू अजय, दिनेश वैष्णव, राजेश लहरे, श्रीधर द्विवेदी, बी.एम.ओ.संजय अग्रवाल, जे.पी.कालोनी हाईस्कूल की प्राचार्य व्ही.एल.दास, प्रधानपाठक लता महंत, कल्पना लहरे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..

    August 7, 2026

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये…

    August 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.