Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बालोद की रोहनी बनीं उद्यमिता की मिसाल….
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बालोद की रोहनी बनीं उद्यमिता की मिसाल….

    News DeskBy News DeskMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बालोद की रोहनी बनीं उद्यमिता की मिसाल….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर संचालित महतारी वंदन योजना आज हजारों महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की नई राह खोल रही है। बालोद जिले के ग्राम खैरडीह की श्रीमती रोहनी पटेल की कहानी इसी परिवर्तन की एक प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बीच इस योजना से मिली सहायता को अवसर में बदलकर अपने जीवन को नई दिशा दी है।

    रोहनी पटेल का जीवन लंबे समय तक संघर्षों से भरा रहा। पति की असमय मृत्यु के बाद उनके सामने परिवार की जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ आ गया। घर में वृद्ध सास की देखभाल और कॉलेज में पढ़ रहे दो बच्चों के भविष्य की चिंता ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया। सीमित संसाधनों और आय का कोई स्थायी साधन न होने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद रोहनी ने हिम्मत नहीं हारी और बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ संघर्ष करती रहीं।

    इसी दौरान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। एकीकृत बाल विकास परियोजना देवरी के माध्यम से उन्हें योजना का लाभ मिलने लगा और हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि ने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया। रोहनी ने इस राशि को केवल घरेलू खर्चों में खर्च करने के बजाय इसे भविष्य के लिए निवेश के रूप में देखने का निर्णय लिया।

    लगातार छह से सात महीनों तक प्राप्त हुई किस्तों को उन्होंने सावधानीपूर्वक संचित किया और उसी संचित राशि से अपने खेत में सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया। उन्होंने बीज, खाद और आवश्यक कृषि उपकरणों की व्यवस्था की और पूरे समर्पण के साथ खेती में जुट गईं। उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आया और खेत में उगी ताजी सब्जियों ने उनके जीवन में नई उम्मीदों का संचार कर दिया।

    आज रोहनी पटेल अपने खेत में विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाकर आसपास के ग्रामीण बाजारों में बेच रही हैं। इस कार्य से उन्हें नियमित और सम्मानजनक आय प्राप्त हो रही है। सब्जी विक्रय से होने वाली आय से वे अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को सहजता से पूरा कर पा रही हैं। उनके बच्चों की कॉलेज की पढ़ाई भी बिना किसी बाधा के जारी है और वे अपनी वृद्ध सास की सेवा-देखभाल भी अच्छे से कर रही हैं। महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने रोहनी के जीवन में केवल आर्थिक संबल ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और उद्यमी बनने की प्रेरणा भी प्रदान की है। आज वे अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी हैं।

    रोहनी पटेल ने इस परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में नया आत्मविश्वास जगाया है और अब वे सम्मान के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर पा रही हैं। प्रदेश सरकार की यह योजना आज छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए केवल एक वित्तीय सहायता ही नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान की मजबूत नींव बन चुकी है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    किकिरगेटा उद्वहन सिंचाई योजना हेतु 30.68 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति….

    April 21, 2026

    रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 21, 2026

    मंत्रालय में सिविल सर्विस डे मनाया गया….

    April 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    किकिरगेटा उद्वहन सिंचाई योजना हेतु 30.68 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति….

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.