Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ: प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को मिली आवास की चाबी….
    छत्तीसगढ़

    ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ: प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को मिली आवास की चाबी….

    News DeskBy News DeskMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ: प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को मिली आवास की चाबी….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार  कोंडागांव जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2026” का शुभारंभ आज ग्राम किवईबालेंगा में आयोजित शिविर के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन जिले के कुल 28 ग्रामों में बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। ग्राम किवईबालेंगा में आयोजित मुख्य शिविर में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, श्री दीपेश अरोरा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ वितरित किए गए।

    विभिन्न शासकीय योजनाओं से 62 हितग्राही हुए लाभान्वित

    कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 25 हितग्राहियों को उनके पूर्ण हो चुके आवासों की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है और उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सका है। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस योजना से उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा 07 डिजिटल किसान किताब, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 03 आयुष्मान कार्ड और 04 जन्म प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 05 श्रम कार्ड, शिक्षा विभाग द्वारा 17 जन्म प्रमाण पत्र और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार सहित 02 पोषण किट वितरित की गई। इस अवसर पर ग्राम संरपच श्रीमती दयाबती मरावी, स्थानीय प्रतिनिधिगण और एसडीएम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ

    उल्लेखनीय है कि “सुशासन तिहार 2026” का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासकीय योजनाओं की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में तेजी लाना है। इसके साथ ही यह पहल प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु जिलेभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत निरंतर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भर्ती : दावा-आपत्ति 10 मई तक…..

    May 1, 2026

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि….

    May 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.