Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»ओजस्वी सरगुजा : सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 55 मेधावी विद्यार्थी नीट-जेईई की तैयारी हेतु रायपुर रवाना- मंत्री राजेश अग्रवाल….
    छत्तीसगढ़

    ओजस्वी सरगुजा : सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 55 मेधावी विद्यार्थी नीट-जेईई की तैयारी हेतु रायपुर रवाना- मंत्री राजेश अग्रवाल….

    News DeskBy News DeskMay 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ओजस्वी सरगुजा : सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 55 मेधावी विद्यार्थी नीट-जेईई की तैयारी हेतु रायपुर रवाना- मंत्री राजेश अग्रवाल….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: सरगुजा जिले के मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “ओजस्वी सरगुजा” योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल की गई है। इस अभिनव योजना के तहत शासकीय विद्यालयों के 10वीं बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु रायपुर भेजा गया है। जिला खनिज संस्थान न्यास के वित्तीय सहयोग से संचालित इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को रायपुर स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान एलेन कैरियर इंस्टिट्यूट में निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को संबोधित किया और तीन बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह ऐतिहासिक क्षण सरगुजा के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
    -मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि “ओजस्वी सरगुजा” जैसी दूरदर्शी परिकल्पना आज वास्तविक स्वरूप ले रही है। आज जिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए भेजा जा रहा है, वे आने वाले समय में डॉक्टर, इंजीनियर एवं राष्ट्र निर्माता बनकर न केवल अपने परिवार और जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। यह यात्रा केवल रायपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके सपनों, संघर्षों और सफलता की यात्रा है।

    ओजस्वी सरगुजा : सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 55 मेधावी विद्यार्थी नीट-जेईई की तैयारी हेतु रायपुर रवाना

    विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को भी मिला अवसर
    मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के पांच विद्यार्थियों का चयन होना एक बड़े सामाजिक परिवर्तन का संदेश है। सीमित संसाधनों एवं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों से निकलकर इन बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा कभी परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती। उन्होंने जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल की सराहना की।

    ओजस्वी सरगुजा : सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 55 मेधावी विद्यार्थी नीट-जेईई की तैयारी हेतु रायपुर रवाना

    योजना की प्रमुख विशेषताएं
    योजना के अंतर्गत कुल 55 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें जिला प्रशासन द्वारा मेरिट सूची एवं आरक्षण रोस्टर के आधार पर 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जबकि विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के 5 अतिरिक्त विद्यार्थियों को भी अवसर प्रदान किया गया। चयनित विद्यार्थियों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 32, पीवीटीजी वर्ग के 5, अनुसूचित जाति वर्ग के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के 12 तथा सामान्य वर्ग के 2 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 36 विद्यार्थी नीट तथा 19 विद्यार्थी जेईई परीक्षा की तैयारी करेंगे। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से चयनित विद्यार्थियों में 4 बालिकाएं नीट एवं 1 बालिका जेईई की तैयारी करेगी।

    प्रतिष्ठित संस्थान में मिलेगी आवासीय कोचिंग सुविधा
    कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि कोचिंग संस्थान का चयन “रुचि की अभिव्यक्ति” प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। कुल छह संस्थानों में से एलेन कैरियर इंस्टिट्यूट का चयन किया गया है, जहां विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। मंत्री श्री अग्रवाल ने एलेन प्रबंधन को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षणिक भ्रमण एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों का भी अवसर प्रदान किया जाए, ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

    ओजस्वी सरगुजा : सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 55 मेधावी विद्यार्थी नीट-जेईई की तैयारी हेतु रायपुर रवाना

    विद्यार्थियों को प्रतिमाह मिलेगी छात्रवृत्ति
    विद्यार्थियों की आवास एवं भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को प्रतिमाह 7,500 रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किसी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    ओजस्वी सरगुजा : सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 55 मेधावी विद्यार्थी नीट-जेईई की तैयारी हेतु रायपुर रवाना

    जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह
    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा सफल होकर सरगुजा जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कलेक्टर अजीत वसंत ने योजना की चयन प्रक्रिया, कोचिंग व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों एवं पालकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा, जनप्रतिनिधि, चयनित विद्यार्थी एवं उनके पालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 25, 2026

    बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल…

    September 25, 2026

    बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश- राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो….

    September 25, 2026

    राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट….

    September 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं…..

    September 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 25, 2026

    बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल…

    September 25, 2026

    बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश- राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो….

    September 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.