Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार 2026 : ग्राम पंचायत बेलदगी कल्सटर में हुआ जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन…..
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026 : ग्राम पंचायत बेलदगी कल्सटर में हुआ जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन…..

    News DeskBy News DeskMay 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार 2026 : ग्राम पंचायत बेलदगी कल्सटर में हुआ जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: राज्य शासन के निर्देशानुसार ’सुशासन तिहार 2026’ के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से लखनपुर आकांक्षी विकासखंड के ग्राम बेलदगी में ’जनसमस्या निवारण शिविर’ का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया। यहाँ ग्रामीणों ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

    विधायक ने ग्रामीणों से किया सीधे संवाद
    जन समस्या निवारण शिविर में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और अधिकारियों को समय अवधि में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को सुचित करने के निर्देश दिए।

    विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन सुशासन तिहार अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें ग्रामीण आम नागरिकों की मांग और शिकायतों का प्रशासन द्वारा निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण जनों को कहा कि समस्याओं एवं मांगों को बताए जिससे आपकी समस्याओं को समाधान किया जाएगा।

    प्रशासनिक दिशा-निर्देश और आगामी योजनाएं
    जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत 15 से 25 गांवों को मिलाकर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में प्राप्त मांगों एवं आवेदनों का निराकरण किया जाएगा तथा आवश्यक मामलों को शासन स्तर पर भेजा जाएगा। उन्होंने राजस्व विभाग को शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण योजना की जानकारी दी गई तथा पात्र बालिकाओं का टीकाकरण कराने की अपील की गई।

    विधायक श्री प्रबोध मिंज ने जनता से सीधा संवाद कर सुनीं मांगें एवं समस्याएं

    उन्होंने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा आयोजित होगी। कचरा प्रबंधन एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए तालाब गहरीकरण, कुएं एवं अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण पर जोर दिया गया। सीईओ श्री अग्रवाल ने नल-जल योजना के बेहतर संधारण हेतु ग्राम पंचायतों को जलकर संग्रहण करने तथा ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने एवं आगामी शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    शिविर में 1210 आवेदन प्राप्त, 50 हितग्राही हुए लाभान्वित
    शिविर में कुल 1210 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1151 मांग संबंधी एवं 59 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। सुशासन तिहार के अंतर्गत लगभग 26 विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए गए। जहां विभागीय अधिकारियों ने शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं को जानकारी दी एवं लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

    शिविर में आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु विशेष व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त सरगुजा अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग की गई। वहीं बिहान बाजार के माध्यम से एनआरएलएम से जुड़े स्व-सहायता समूहों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर ग्रामीण आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा दिया।

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर हितग्राहियों को योजनाओं से संबंधित सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर में कुल 50 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी, कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान एवं स्वास्थ्य कार्ड, मनरेगा के जॉब कार्ड तथा खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड का वितरण किए गए।

    इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका पैकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर राजवाड़े, बीडीसी श्री सुदर्शन सिंह, श्री दिल भरोसे,  श्री नीतू सिंह, श्रीमती इंद्रावती सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच गण, एसडीएम श्री राम राज सिंह, जनपद पंचायत सीईओ, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल रमेन डेका….

    August 1, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह….

    August 1, 2026

    गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….

    July 31, 2026

    खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..

    July 31, 2026

    बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात….

    July 31, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना…..

    July 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल रमेन डेका….

    August 1, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह….

    August 1, 2026

    गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….

    July 31, 2026

    खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.